UGC NET June 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने जून 2026 सत्र के लिए UGC-NET परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता के साथ-साथ Ph.D. एडमिशन के लिए आयोजित की जा रही है।

UGC-NET June 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 अप्रैल 2026 से 20 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक) तक भरे जायेंगे| परीक्षा का आयोजन 22 जून 2026 से 30 जून 2026 को किया जायेगा|

एक नज़र में महत्वपूर्ण तारीखें

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन शुरू: 29 अप्रैल 2026
  • आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि: 20 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक)
  • आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 20 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक)
  • आवेदन पत्र में सुधार (Correction Window): 22 मई 2026 से 24 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक)
  • परीक्षा की तारीखें (Exam Dates): 22 जून 2026 से 30 जून 2026

आवेदन शुल्क (कैटेगरी-वाइज)

  • General (सामान्य/अनारक्षित): ₹1150/-
  • General-EWS / OBC-NCL: ₹600/-
  • SC / ST / PwD / Third Gender: ₹325/-

नोट: इस फीस के अलावा पेमेंट करते समय बैंक के सर्विस चार्ज और GST आपको अलग से पे करने होंगे|

शैक्षिक योग्यता

UGC-NET परीक्षा के लिए योग्यता मापदंडों को दो आधारों पर तय किया गया है। उम्मीदवार अपनी वर्तमान डिग्री के अनुसार पात्रता चेक कर सकते हैं:

i. Master’s Degreeके आधार पर

उम्मीदवारों के पास UGC द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।

कैटेगरी न्यूनतम आवश्यक अंक
General / Unreserved और General-EWSकम से कम 55% (बिना राउंड ऑफ किए)
OBC-NCL / SC / ST / PwD / Third Genderकम से कम 50%

महत्वपूर्ण नियम एवं छूट (Important Rules):

  • अंतिम वर्ष के छात्र (Final Year Students): जो छात्र अपनी मास्टर डिग्री कर रहे हैं या जिनके अंतिम वर्ष/सेमेस्टर का परिणाम अभी नहीं आया है, वे भी प्रोविज़नल (Provisional) रूप से आवेदन कर सकते हैं।
    • JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर: परीक्षा पास करने के बाद, इन्हें अपनी मास्टर डिग्री निर्धारित प्रतिशत के साथ 2 साल के भीतर पूरी करनी होगी।
    • केवल Ph.D. एडमिशन: इन्हें अपनी डिग्री 1 साल के भीतर पूरी करनी होगी।
  • Ph.D. डिग्री धारक: जिन Ph.D. धारकों ने अपनी मास्टर लेवल की परीक्षा 19 सितंबर 1991 तक पूरी कर ली थी, उन्हें आवश्यक अंकों में 5% की छूट मिलेगी (यानी उनके लिए 50% अंक मान्य होंगे)।

ii. 4-Year Bachelor’s Degree के आधार पर

NTA के नए नियमों के अनुसार, 4-वर्षीय (या 8-सेमेस्टर) बैचलर डिग्री वाले छात्र भी अब इस परीक्षा में बैठ सकते हैं-

कैटेगरी न्यूनतम आवश्यक अंक
General कुल अंकों का कम से कम 75% (या समकक्ष ग्रेड)
SC / ST / OBC-NCL / PwD / EWSअंकों में 5% की छूट (यानी कम से कम 70%)

4-वर्षीय डिग्री वालों के लिए विशेष शर्तें:

  • पदों की पात्रता: ऐसे उम्मीदवार केवल JRF (Junior Research Fellowship) और Ph.D. में प्रवेश के लिए पात्र हैं। ये उम्मीदवार सीधे तौर पर ‘असिस्टेंट प्रोफेसर’ पद के लिए योग्य नहीं होंगे।
  • विषय चुनने की आज़ादी: ये छात्र उस विषय में परीक्षा दे सकते हैं जिसमें वे Ph.D. करना चाहते हैं। यह ज़रूरी नहीं है कि उनकी बैचलर डिग्री भी उसी विषय में हो।
  • अंतिम वर्ष के छात्र: 4-वर्षीय डिग्री के अंतिम वर्ष या 8वें सेमेस्टर में पढ़ने वाले छात्र भी प्रोविज़नल आधार पर फॉर्म भर सकते हैं।

Age Limit और Relaxation

NTA ने तीनों कैटेगरी (JRF, असिस्टेंट प्रोफेसर और Ph.D.) के लिए अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित की है। इसका विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है:

i. JRF के लिए आयु सीमा

  • अधिकतम आयु: JRF के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 01 जून 2026 (01.06.2026) तक 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

JRF आयु सीमा में छूट (Age Relaxation Rules):

कैटेगरीआयु में छूट
सभी महिला आवेदक5 वर्ष तक
OBC-NCL, SC, ST, PwD, PwBD और थर्ड जेंडर5 वर्ष तक
रिसर्च का अनुभव अधिकतम 5 वर्ष तक (रिसर्च में बिताए गए समय के अनुसार)
सशस्त्र बलों के पूर्व कर्मचारीअधिकतम 5 वर्ष तक (सेवा की अवधि के अनुसार)
L.L.M. डिग्री धारक3 वर्ष की छूट

ii. Assistant Professor और Ph.D. लिए आयु सीमा

असिस्टेंट प्रोफेसर और Ph.D. में प्रवेश के लिए आवेदन करने हेतु कोई ऊपरी आयु सीमा (No Upper Age Limit) निर्धारित नहीं की गई है, कोई भी योग्य उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकता है।

UGC-NET June 2026: परीक्षा का पैटर्न

  • Mode of Exam : कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT – Computer Based Test)
  • परीक्षा में दो पेपर (Paper 1 और Paper 2) होंगे।
  • दोनों पेपरों में केवल ऑब्जेक्टिव टाइप (बहुविकल्पीय / MCQs) प्रश्न ही पूछे जाएंगे।
  • ध्यान रहे, दोनों पेपर लगातार एक ही शिफ्ट में होंगे और इनके बीच कोई ब्रेक (No Break) नहीं मिलेगा। सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
  • परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे (180 मिनट) है।
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे। गलत उत्तर देने पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
  • भाषा के विषयों (Language papers जैसे- हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत आदि) को छोड़कर, बाकी सभी विषयों के प्रश्न पत्र कंप्यूटर स्क्रीन पर अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं (Bilingual) में उपलब्ध होंगे।

Paper-1 Pattern

प्रश्नों की संख्या50
कुल अंक100
विषय (Syllabus Focus)शिक्षण और शोध योग्यता (Teaching & Research Aptitude): रीजनिंग, रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, डायवर्जेंट थिंकिंग और सामान्य जागरूकता (General Awareness)।

Paper-1 Pattern

प्रश्नों की संख्या100
कुल अंक200
विषय (Syllabus Focus)विशिष्ट विषय (Selected Subject): उम्मीदवार द्वारा चुना गया मुख्य विषय और उसके डोमेन नॉलेज (Domain Knowledge) की गहराई।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

स्टेप 1: रजिस्ट्रेशन (MeriPehchaan SSO): अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके पंजीकरण करें।

स्टेप 2: फॉर्म भरना और फोटो संबंधी निर्देश: ऑनलाइन फॉर्म भरें और ‘System Generated Application Number’ नोट करें। इस चरण में दो मुख्य आवश्यकताएं हैं:

  1. Live Photo: आपको वेबकैम या मोबाइल कैमरे का उपयोग करके अपनी लाइव फोटो कैप्चर करनी होगी।
  2. Scanned Documents: इसके साथ ही आपको स्कैन की हुई फोटो (10kb-200kb) और सिग्नेचर (4kb-30kb) अपलोड करने होंगे। फोटो सफेद बैकग्राउंड वाली होनी चाहिए, जिसमें 80% चेहरा और दोनों कान (ears) साफ दिखाई दें।

स्टेप 3: फीस भुगतान और Confirmation Page: भुगतान SBI/Canara/ICICI/HDFC/UPI के माध्यम से करें। फीस जमा होने के बाद ‘Confirmation Page’ जरूर डाउनलोड करें और प्रिंट लें।

Lates Updates Form Twitter Handle

निष्कर्ष

GC-NET जून 2026 के इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे 20 मई 2026 की समय सीमा का इंतजार न करें| किसी भी लेटेस्ट अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in और nta.ac.in को चेक करते रहें।