राजस्थान में 2 वर्षीय बी.एड. कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली पी.टी.ई.टी. 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस वर्ष परीक्षा का आयोजन Vardhman Mahaveer Open University (कोटा) द्वारा किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

PTET 2026 Notification Details

राजस्थान के विभिन्न महाविद्यालयों में संचालित 2 वर्षीय बी.एड. पाठ्यक्रम (सत्र 2026-27) में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

ptet 2026 online form

Rajasthan PTET 2026 Important Dates

विवरणतिथि
आवेदन प्रारंभ20 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि20 मार्च 2026
परीक्षा की संभावित तिथि14 जून 2026 (रविवार)

आवेदन शुल्क 500/- रुपये शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा

How To Fill Online Form PTET 2026

PTET 2 YEAR 2026
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। PTET 2026
  • “PTET 2026 Online Form” लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी भरें – नाम, शैक्षणिक योग्यता, फोटो, हस्ताक्षर आदि।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

पात्रता (Eligibility Criteria)

  • अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • न्यूनतम अंकों की पात्रता राज्य सरकार एवं NCTE के नियमों के अनुसार होगी।

परीक्षा पैटर्न (संक्षेप में)

  • परीक्षा ऑफलाइन (OMR आधारित) होगी।
  • बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे।
  • कुल प्रश्न – 200
  • कुल अंक – 600
  • नकारात्मक अंकन नही होगा