Lab Assistant Admit Card: RSMSSB बोर्ड द्वारा आज, 5 मई 2026 को लैब असिस्टेंट परीक्षा (भूगोल & विज्ञान विषय) के लिए ‘एडमिट कार्ड ‘ ऑफिशल वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अब नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना कॉल लेटर (Admit Card) डाउनलोड कर सकते हैं।

शेड्यूल के अनुसार, भूगोल विषय की परीक्षा 9 मई 2026 को और विज्ञान विषय की परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित होगी। दोनों ही विषयों के लिए परीक्षा का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

Key Highlights

DetailsInformation
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि5 मई 2026
भूगोल (Geography) परीक्षा तिथि9 मई 2026 (11:00 AM – 2:00 PM)
विज्ञान (Science) परीक्षा तिथि10 मई 2026 (11:00 AM – 2:00 PM)
परीक्षा का मोडऑफलाइन (Pen-Paper Based)
Direct Link to Download यहाँ क्लिक करें

SSO Portal से Admit Card कैसे डाउनलोड करें? (Step-by-Step Process)

  • स्टेप 1: सबसे पहले Google पर जाएं और सर्च बार में “Rajasthan SSO” टाइप करके सर्च करें।
  • स्टेप 2: सर्च रिजल्ट्स में जो सबसे पहली वेबसाइट (Official SSO Portal) आए, उस पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: अब अपनी डिटेल्स यानी SSO ID और पासवर्ड (Password) डालकर पोर्टल पर सुरक्षित रूप से लॉगिन (Login) कर लें।
  • स्टेप 4: लॉगिन करने के बाद आपके डैशबोर्ड पर कई सारे ऐप्स दिखेंगे। उनमें से ‘रिक्रूटमेंट पोर्टल’ (Recruitment Portal) पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5: रिक्रूटमेंट पोर्टल के पेज पर पहुंचने के बाद, ऊपर दिए गए मेन्यू या थ्री डॉट (Three Dots) पर क्लिक करें।
  • स्टेप 6: ड्रॉपडाउन मेन्यू में से “गेट एडमिट कार्ड” (Get Admit Card) वाले विकल्प को चुनें।
  • स्टेप 7: यहाँ आपको ‘लैब असिस्टेंट भर्ती’ (Lab Assistant Recruitment) के सामने एक और “Get Admit Card” का बटन दिखाई देगा, बस उस पर क्लिक कर दें।
  • स्टेप 8: अब आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगा। अब इसे डाउनलोड कर सकते हैं|

निष्कर्ष

लैब असिस्टेंट की परीक्षा 9 और 10 मई को आयोजित हो रही है, इसलिए लास्ट मोमेंट पर साइट क्रैश या सर्वर डाउन के झंझट से बचने के लिए अपना एडमिट कार्ड आज ही निकाल लें। एग्जाम सेंटर पर जाते समय एडमिट कार्ड का प्रिंट, 2 रंगीन फोटो और अपना एक ओरिजिनल आईडी प्रूफ (जैसे आधार या वोटर आईडी) साथ ले जाना न भूलें। और परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से 2 घंटे पहले पहुंचे|