BSTC 2025 परीक्षा का आयोजन 1 जून 2025 को VMOU कोटा द्वारा कराया गया था। उत्तर कुंजी 5 जून को और रिजल्ट 14 जून 2025 को जारी हुआ। अब छात्र यह जानने को लेकर उत्साहित हैं कि कट-ऑफ कितनी जाएगी, नॉर्मलाइजेशन से स्कोर कितना बदला, और किन्हें काउंसलिंग करवानी चाहिए।
इस लेख में आपको मिलेंगे:
- कैटेगरी वाइज अनुमानित कट-ऑफ
- नॉर्मलाइजेशन के कारण स्कोर में बदलाव
- 300+ स्कोर करने वाले छात्रों के लिए सुझाव
- काउंसलिंग से जुड़ी जरूरी गाइडलाइन
Exam Overview
BSTC परीक्षा क्या है? BSTC (Basic School Teaching Certificate) एक एंट्रेंस एग्जाम है जिसे राजस्थान में प्राथमिक शिक्षक बनने के लिए दिया जाता है। यह परीक्षा 12वीं पास छात्रों के लिए होती है| और इसका स्कोर सीधे राजकीय और निजी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों (D.El.Ed) में प्रवेश के लिए उपयोग होता है।
- परीक्षा स्तर: राज्य स्तरीय (राजस्थान)
- पात्रता: 12वीं पास
- कोर्स का नाम: D.El.Ed (सामान्य / संस्कृत)
- कुल सीटें: लगभग 26,000
BSTC रिजल्ट आने के बाद छात्रों की तरफ से आये सुझाव
GK By Purushottam Mudgal YouTube पर कराए गए पोल और छात्रों के प्राप्त अंकों के विश्लेषण से BSTC 2025 की संभावित श्रेणीवार कट-ऑफ तय की गई है।

स्कोर का विश्लेषण
स्कोर रेंज | छात्रों का प्रतिशत | संभावना / सुझाव |
---|---|---|
450+ | 10% | 100% कॉलेज मिलेगा, टॉप संस्थान संभव |
400-450 | 47% | सेफ जोन में हैं, अच्छी रैंक और विकल्प |
350-400 | 29% | काउंसलिंग जरूर करें, कॉलेज मिलने की उम्मीद |
300-350 | 14% | स्थिति अनिश्चित, निर्णय छात्र का |
< 300 | बहुत कम | संभावना कम, अन्य विकल्प देखें |
विशेष सुझाव:
“जिन छात्रों के 350+ अंक हैं वे काउंसलिंग जरूर करवाएं। 380-390 वालों को कॉलेज मिलने की पूरी उम्मीद है।”
BSTC Expected Cut Off 2025
श्रेणी (Category) | संभावित कट-ऑफ स्कोर |
---|---|
सामान्य (General) | 400 – 420 |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 390 – 410 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 385 – 405 |
अनुसूचित जाति (SC) | 360 – 385 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 340 – 370 |
MBC (Most Backward Class) | 375 – 395 |
दिव्यांग (PwD) | 320 – 350 |
महिला श्रेणी (General/OBC/SC) | 10-15 अंक तक कम |
BSTC काउंसलिंग प्रक्रिया के बारे में आसान भाषा में समझे
नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया और उसका असर
BSTC 2025 में नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया लागू की गई है, जिससे छात्रों के रैंक और अंक दोनों में बड़ा बदलाव आया है।
- नॉर्मलाइजेशन : यह एक प्रक्रिया है, जिसमें सभी शिफ्ट की प्रश्नों की कठिनता के अनुसार अंकों को संतुलित किया जाता है।
- इस प्रक्रिया से उन छात्रों को लाभ मिलता है ,जिन्होंने कठिन पेपर वाले शिफ्ट में परीक्षा दी थी।
जब छात्रों के रिजल्ट की तुलना की गई, तो नॉर्मलाइजेशन के कारण उनके मूल अंकों और अंतिम स्कोर में बड़ा अंतर देखने को मिला। इसे आप निचे टेबल में देख सकते हैं |
छात्र का स्कोर (Raw Marks) | नॉर्मलाइजेशन के बाद | रैंक | फायदा |
---|---|---|---|
372 | 403 | 20468 | प्रतिशत बढ़ा, काउंसलिंग की संभावना |
399 | 432 | 6794 | टॉप 7k रैंक, अच्छे कॉलेज की उम्मीद |
444 | 480+ | 419 | टॉप रैंक, पहली पसंद का कॉलेज संभव |
नोट: “नॉर्मलाइजेशन के बाद के अंक ही रैंक में गिने जा रहे हैं।”
काउंसलिंग प्रक्रिया
किन्हें काउंसलिंग करवानी चाहिए?
- 350 से ऊपर अंक वालों को BSTC काउंसलिंग जरूर करनी चाहिए।
- 300-350 वाले छात्र अपनी स्थिति के अनुसार निर्णय लें।
काउंसलिंग के जरूरी पॉइंट्स
- कुल सीटें: 26,000
- रैंक चेक करें: काउंसलिंग ID लॉगिन से अपनी रैंक देखें और उसी के अनुसार निर्णय लें।
कम अंक वाले छात्रों के लिए सुझाव
अगर आपका स्कोर 300 से कम है, तो भी घबराने की जरूरत नहीं है।
अन्य विकल्प:
- Rajasthan High Court 4th Grade Bharti 2025 का फॉर्म अप्लाई करें (5670 पद, अंतिम तिथि : 26 जुलाई 2025, योग्यता : 10 वीं पास)
- Rajasthan VDO Recruitment 2025 का फॉर्म अप्लाई करें (850 पद, अंतिम तिथि : 18 जुलाई 2025
- वनरक्षक भर्ती (Forest Guard):
- पद: 1750
- योग्यता: 10वीं पास
- आयु सीमा: 18-24 वर्ष
- CET की जरूरत नहीं
- CET, REET, अन्य TET एग्जाम्स की तैयारी करें।
Important Links
Pre D.El.Ed.-2025 COLLEGE LIST |
Counselling Guidelines 2025 |
Normalization/Scalling Formula |
BSTC Result Link |
📌 डिस्क्लेमर:
यह लेख अनुमानित जानकारी, छात्र फीडबैक और ऑनलाइन स्रोतों (जैसे YouTube पोल और रिज़ल्ट विश्लेषण) पर आधारित है। वास्तविक कट-ऑफ, मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग से जुड़ी जानकारी के लिए कृपया BSTC की आधिकारिक वेबसाइट को ही प्राथमिकता दें। हमारा उद्देश्य केवल छात्रों को मार्गदर्शन देना है, न कि कोई आधिकारिक घोषणा करना।
Source of information | 1. यह कट-ऑफ विश्लेषण GK By Purushottam Mudgal YouTube चैनल से लिया गया है, जहाँ Purushottam Mudgal sir ने अभ्यर्थियों YouTube Poll डाटा के आधार पर अनुमान प्रस्तुत किया है। |
Image Credit | Canva |
Written by | Rajveer Singh |
Reviewed by | Sabir |
Additional | Post formatted using Google NotebookLM and OpenAI’s ChatGPT for clarity and structure. |
1 thought on “BSTC 2025 Expected Cut Off: जानिए Category-wise अनुमानित स्कोर और काउंसलिंग गाइड”