BSTC 2025 परीक्षा का आयोजन 1 जून 2025 को VMOU कोटा द्वारा कराया गया था। उत्तर कुंजी 5 जून को और रिजल्ट 14 जून 2025 को जारी हुआ। अब छात्र यह जानने को लेकर उत्साहित हैं कि कट-ऑफ कितनी जाएगी, नॉर्मलाइजेशन से स्कोर कितना बदला, और किन्हें काउंसलिंग करवानी चाहिए

इस लेख में आपको मिलेंगे:

  • कैटेगरी वाइज अनुमानित कट-ऑफ
  • नॉर्मलाइजेशन के कारण स्कोर में बदलाव
  • 300+ स्कोर करने वाले छात्रों के लिए सुझाव
  • काउंसलिंग से जुड़ी जरूरी गाइडलाइन

BSTC में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

BSTC में Passing Marks कॉलेज अलॉटमेंट मेरिट लिस्ट (cut-off) के आधार तय होते हैं, पिछले वर्षों की अलॉटमेंट मेरिट लिस्ट का विश्लेषण के आधार पर Safe Score कुछ इस प्रकार है-

  • सामान्य: 400 – 450+ अंक
  • ओबीसी : 390 – 430 अंक
  • ईडब्ल्यूएस : 380 – 420 अंक
  • एससी: 350 – 405 अंक
  • एसटी: 345 – 395 अंक

नोट: सभी श्रेणी के महिला उमीदवार की कट-ऑफ पुरुष उमीदवार से 10 से 15 अंक कम जाती है|

Exam Overview

BSTC परीक्षा क्या है? BSTC (Basic School Teaching Certificate) एक एंट्रेंस एग्जाम है जिसे राजस्थान में प्राथमिक शिक्षक बनने के लिए दिया जाता है। यह परीक्षा 12वीं पास छात्रों के लिए होती है| और इसका स्कोर सीधे राजकीय और निजी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों (D.El.Ed) में प्रवेश के लिए उपयोग होता है।

  • परीक्षा स्तर: राज्य स्तरीय (राजस्थान)
  • पात्रता: 12वीं पास
  • कोर्स का नाम: D.El.Ed (सामान्य / संस्कृत)
  • कुल सीटें: लगभग 26,000

BSTC रिजल्ट आने के बाद छात्रों की तरफ से आये सुझाव

GK By Purushottam Mudgal YouTube पर कराए गए पोल और छात्रों के प्राप्त अंकों के विश्लेषण से BSTC 2025 की संभावित श्रेणीवार कट-ऑफ तय की गई है।

BSTC 2025 YouTube poll showing score ranges: 10% above 450, 47% scored 400–450, 29% scored 350–400, and 14% scored 300–350 (based on 761 votes).
BSTC 2025: YouTube poll showing students’ scores — 47% scored between 400–450 out of 761 total votes.

स्कोर का विश्लेषण

स्कोर रेंजछात्रों का प्रतिशतसंभावना / सुझाव
450+10%100% कॉलेज मिलेगा, टॉप संस्थान संभव
400-45047%सेफ जोन में हैं, अच्छी रैंक और विकल्प
350-40029%काउंसलिंग जरूर करें, कॉलेज मिलने की उम्मीद
300-35014%स्थिति अनिश्चित, निर्णय छात्र का
< 300बहुत कमसंभावना कम, अन्य विकल्प देखें

विशेष सुझाव:
“जिन छात्रों के 350+ अंक हैं वे काउंसलिंग जरूर करवाएं। 380-390 वालों को कॉलेज मिलने की पूरी उम्मीद है।”

BSTC Cut Off 2025 (Official & Category-Wise)

सामान्य (General) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ 400 से 420 अंकों के बीच रही है। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्रों के लिए यह कट-ऑफ स्कोर 390 से 410 अंक गया है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों का कट-ऑफ 385 से 405 अंकों के बीच है। वहीं, एमबीसी (MBC – अति पिछड़ा वर्ग) के लिए कट-ऑफ 375 से 395 अंक निर्धारित की गई है।

आरक्षित श्रेणियों की बात करें तो, अनुसूचित जाति (SC) के छात्रों की कट-ऑफ 360 से 385 अंकों के बीच रही है। अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए यह स्कोर 340 से 370 अंक है। दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों की कट-ऑफ 320 से 350 अंकों के बीच रही है। सबसे महत्वपूर्ण बात, सभी श्रेणियों (General, OBC, SC आदि) की महिला उम्मीदवारों की कट-ऑफ उनके वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की तुलना में 10 से 15 अंक कम रही है।

BSTC काउंसलिंग प्रक्रिया के बारे में आसान भाषा में समझे

नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया और उसका असर

BSTC 2025 में नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया लागू की गई है, जिससे छात्रों के रैंक और अंक दोनों में बड़ा बदलाव आया है।

  1. नॉर्मलाइजेशन : यह एक प्रक्रिया है, जिसमें सभी शिफ्ट की प्रश्नों की कठिनता के अनुसार अंकों को संतुलित किया जाता है।
  2. इस प्रक्रिया से उन छात्रों को लाभ मिलता है ,जिन्होंने कठिन पेपर वाले शिफ्ट में परीक्षा दी थी।

जब छात्रों के रिजल्ट की तुलना की गई, तो नॉर्मलाइजेशन के कारण उनके मूल अंकों और अंतिम स्कोर में बड़ा अंतर देखने को मिला। इसे आप निचे टेबल में देख सकते हैं |

छात्र का स्कोर (Raw Marks)नॉर्मलाइजेशन के बादरैंकफायदा
37240320468प्रतिशत बढ़ा, काउंसलिंग की संभावना
3994326794टॉप 7k रैंक, अच्छे कॉलेज की उम्मीद
444480+419टॉप रैंक, पहली पसंद का कॉलेज संभव

नोट: “नॉर्मलाइजेशन के बाद के अंक ही रैंक में गिने जा रहे हैं।”

काउंसलिंग प्रक्रिया

किन्हें काउंसलिंग करवानी चाहिए?

  • 350 से ऊपर अंक वालों को BSTC काउंसलिंग जरूर करनी चाहिए।
  • 300-350 वाले छात्र अपनी स्थिति के अनुसार निर्णय लें।

काउंसलिंग के जरूरी पॉइंट्स

  • कुल सीटें: 26,000
  • रैंक चेक करें: काउंसलिंग ID लॉगिन से अपनी रैंक देखें और उसी के अनुसार निर्णय लें।

Important Links

Pre D.El.Ed.-2025 COLLEGE LIST
Counselling Guidelines 2025
Normalization/Scalling Formula
BSTC Result Link

📌 डिस्क्लेमर:

यह लेख अनुमानित जानकारी, छात्र फीडबैक और ऑनलाइन स्रोतों (जैसे YouTube पोल और रिज़ल्ट विश्लेषण) पर आधारित है। वास्तविक कट-ऑफ, मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग से जुड़ी जानकारी के लिए कृपया BSTC की आधिकारिक वेबसाइट को ही प्राथमिकता दें। हमारा उद्देश्य केवल छात्रों को मार्गदर्शन देना है, न कि कोई आधिकारिक घोषणा करना।


Source of information1. यह कट-ऑफ विश्लेषण GK By Purushottam Mudgal YouTube चैनल से लिया गया है, जहाँ Purushottam Mudgal sir ने अभ्यर्थियों YouTube Poll डाटा के आधार पर अनुमान प्रस्तुत किया है।
Image CreditCanva
Written byRajveer Singh
Reviewed bySabir
Additional Post formatted using Google NotebookLM and OpenAI’s ChatGPT for clarity and structure.