Rajasthan VDO Bharti 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के 850 पदों पर सीधी भर्ती हेतु आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। इसमें गैर-अनुसूचित क्षेत्र के लिए 683 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 167 पद शामिल हैं। इस पोस्ट में हम आपको Rajasthan VDO भर्ती 2025 से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी जैसे पदों का विवरण, योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, सिलेबस और महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में विस्तार से बताएंगे।
पदों का वर्गीकरण
गैर-अनुसूचित क्षेत्र: कुल 683 रिक्त पद
श्रेणी | रिक्त पद |
---|---|
सामान्य | 271 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 123 |
अति पिछड़ा वर्ग | 23 |
अनुसूचित जाति | 115 |
अनुसूचित जनजाति | 92 |
सहरिया | 0 |
आर्थिक पिछड़ा वर्ग | 59 |
कुल रिक्त पद | 683 |
अनुसूचित क्षेत्र: कुल 167 रिक्त पद
श्रेणी | रिक्त पद |
---|---|
सामान्य | 97 |
अनुसूचित जाति | 07 |
अनुसूचित जनजाति | 63 |
कुल रिक्त पद | 167 |
Read Also: Rajasthan High Court 4th Grade Bharti 2025 {Posts: 5670, Last Date: 26 जुलाई 2025}
- क्षैतिज आरक्षण: विशेष योग्यजन (दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित, अस्थि विकलांग/बौनापन/एसिड पीड़ित), भूतपूर्व सैनिक, और उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए आरक्षण क्षैतिज (Horizontal) होगा।
- आरक्षण का लाभ: राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।
- बैकलॉग रिक्तियाँ: यदि किसी वर्ष अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होते हैं, तो आरक्षित रिक्तियों को अधिकतम तीन भर्ती वर्षों के लिए आगे बढ़ाया जाएगा। तीन वर्षों के बाद, ऐसी रिक्तियों को सामान्य प्रक्रिया से भरा जाएगा।
- EWS रिक्तियाँ: आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के आरक्षित पदों पर पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध न होने पर इन पदों को नियमानुसार सामान्य प्रक्रिया से भरा जाएगा।
- महिलाओं का आरक्षण: महिलाओं हेतु रिक्तियों का आरक्षण क्षैतिज (Horizontal) और श्रेणीवार होगा। विवाहित महिला आवेदकों को अपने पिता के नाम, निवास स्थान और आय के आधार पर जारी नॉन-क्रीमीलेयर प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा; पति के नाम पर जारी प्रमाण पत्र अमान्य होगा।
- विधवा/परित्यक्ता: विधवाओं के लिए 8% और परित्यक्ता (विवाह-विच्छिन्न महिला) के लिए 2% पद आरक्षित हैं। पर्याप्त विधवा/परित्यक्ता अभ्यर्थी उपलब्ध न होने पर रिक्तियों को उसी श्रेणी की अन्य महिला से भरा जाएगा, और यदि दोनों पर्याप्त संख्या में उपलब्ध नहीं हैं, तो उसी श्रेणी की सामान्य महिला से वह पद भरा जायेगा। पात्र महिला अभ्यर्थी उपलब्ध न होने पर, रिक्तियों को उस वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों से भरा जाएगा। ये रिक्तियाँ आगामी वर्ष के लिए आगे नहीं बढ़ाई जाएंगी।
पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता
- जिन अभ्यर्थियों की समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) उत्तीर्ण है, वे ही इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं|
- स्नातक या सरकार द्वारा समकक्ष घोषित योग्यता।
- DOEACC द्वारा ‘ओ’ लेवल या उच्च स्तर का प्रमाणपत्र, OR COPA/DPCS कोर्स का प्रमाण पत्र। OR कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा, या कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में पॉलिटेक्निक डिप्लोमा। OR राजस्थान नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (RS-CIT) का प्रमाण पत्र।
- भाषा और संस्कृति: अभ्यर्थी को देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी में कार्य करने का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना अनिवार्य है।
अंतिम वर्ष के छात्र: पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष की परीक्षा में उपस्थित हुए या होने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें निर्धारित शैक्षणिक योग्यता भर्ती परीक्षा की तिथि से पूर्व अर्जित करनी अनिवार्य होगी।
दस्तावेज़ अपलोड: ऑनलाइन आवेदन में स्नातक और कंप्यूटर योग्यता के दस्तावेज़ अपलोड करना आवश्यक है। यदि अंतिम वर्ष में हैं, तो पिछले वर्ष की अंकतालिका, या यदि प्रवेश लिया है तो प्रवेश शुल्क की रसीद, या यदि प्रवेश नहीं लिया है तो इस आशय का नोटरी से सत्यापित शपथ पत्र अपलोड करना होगा कि वह परीक्षा से पूर्व योग्यता हासिल कर लेगा।
आयु
आयु गणना: 01-01-2026 को 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुका हो और 40 वर्ष का न हुआ हो।
आयु में छूट: ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा का आयोजन विगत 03 वर्ष में नहीं होने के कारण समस्त आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में 03 वर्ष की छूट दी जाएगी।
- सामान्य वर्ग की महिला: 5 वर्ष।
- राजस्थान के स्थायी निवासी SC/ST/OBC/MBC/EWS के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए: 5 वर्ष।
- राजस्थान के स्थायी निवासी SC/ST/OBC/MBC/EWS की महिला अभ्यर्थियों के लिए: 10 वर्ष।
- भूतपूर्व कैदी: कारावास अवधि के बराबर छूट।
- कैडेट प्रशिक्षक: राष्ट्रीय कैडेट कोर में की गई सेवा के बराबर अवधि तक छूट।
- पंचायत सचिव: 3 वर्ष की अधिकतम सीमा के अधीन रहते हुए, पंचायत सचिव के रूप में की गई सेवा की कालावधि तक छूट।
- संविदा आधारित कर्मचारी (कुछ विशिष्ट पदों पर): अधिकतम 05 वर्ष के अधीन रहते हुए, सेवा की समतुल्य कालावधि तक छूट।
- भूतपूर्व सैनिक: अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष।
- विधवाओं और तलाकशुदा महिलाओं: कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं।
- दिव्यांगजन: ऊपरी आयु में 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट।
नोट: अभ्यर्थियों को किसी भी एक प्रावधान का ही अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ दिया जाएगा।
आवेदन और OTR शुल्क
OTR पूर्ण कर चुके अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निशुल्क है।
OTR (One Time Registration) शुल्क:
- सामान्य व क्रीमीलेयर OBC/EBC: ₹600/-
- नॉन-क्रीमीलेयर OBC/EBC, EWS, SC/ST, दिव्यांग: ₹400/-
अन्य राज्य के अभ्यर्थी: सभी को सामान्य वर्ग माना जाएगा, शुल्क ₹600/- देना होगा।
पूर्व में OTR कर चुके अभ्यर्थियों को दोबारा शुल्क नहीं देना होगा।
OTR ब्लॉक नियम:
- एक ही वित्तीय वर्ष में 2 बार अनुपस्थित रहने पर OTR ब्लॉक।
- पहली बार ₹750/- देकर पुनः सक्रिय।
- दोबारा अनुपस्थित होने पर ₹1500/- जुर्माना।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
Event | Date |
---|---|
पंजीकरण शुल्क जमा करने की अवधि | 19 जून 2025 से 18 जुलाई 2025 (रात्रि 11:59 बजे तक) |
Online form start date | 19 जून 2025 |
Apply online last date | 18 जुलाई 2025 (रात्रि 11:59 बजे तक) |
परीक्षा तिथि (प्रस्तावित) | 31 अगस्त 2025 (ओ.एम.आर आधारित ऑफलाइन परीक्षा) |
Note: बोर्ड परीक्षा की तिथि/स्थान में बदलाव कर सकता है|
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कैसे करें?
बोर्ड द्वारा आवेदन केवल ऑनलाइन आवेदन फॉर्म (Online Application Form) के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे| इसे आप ई-मित्र कियोस्क (e-Mitra kiosk) या जन सुविधा केंद्र (Jan Suvidha Kendra) के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं| ऑनलाइन आवेदन करने से पहले, विस्तृत विज्ञापन का अध्ययन करना आवश्यक है|
Step by step process
- बोर्ड के ऑनलाइन पोर्टल http://rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं|
- “Recruitment Advertisement” पर उपलब्ध “Apply online link” पर क्लिक करें
- वैकल्पिक रूप से, आप SSO पोर्टल http://sso.rajasthan.gov.in से लॉगिन कर सकते हैं|
- लॉगिन करने के बाद, “Citizen Apps (G2C)” में उपलब्ध “Recruitment Portal” का चयन करें|
- इसके बाद, “Apply Now” पर क्लिक करें|
- यदि आपने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) का एकबारीय पंजीकरण शुल्क जमा नहीं किया है, तो आपको पहले निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा
- OTR प्रक्रिया पूरी करने के बाद, आप अपनी SSO ID के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे
- सबसे पहले, आपको अपना CET (Graduation)-2024 का ऑनलाइन आवेदन पत्र क्रमांक (Application No.) दर्ज करना होगा
- CET (Graduation)-2024 परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन पत्र क्रमांक और SSOID को सिस्टम द्वारा CET (Graduation)-2024 के डेटा से सत्यापित किया जाएगा|
- सत्यापन होने की स्थिति में, आवेदन पत्र खुल जाएगा|
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में सभी वांछित जानकारी अवश्य अंकित करें|
- आवेदन पत्र में नवीनतम फोटो (1 माह से अधिक पुरानी न हो) अपलोड करना आवश्यक है|
- शारीरिक दृश्य चिह्न (visible body mark) भरना अनिवार्य है|
- अंत में फॉर्म का preview चेक करके फाइनल सबमिट करके प्रिंट कर लेंवे|
परीक्षा पैटर्न
परीक्षा विवरण | विवरण |
---|---|
परीक्षा का प्रकार | ऑफलाइन (OMR आधारित) |
कुल अंक | 200 अंक |
कुल प्रश्न | 160 |
अवधि | 3 घंटे |
प्रश्नों का प्रकार | बहुविकल्पीय (MCQ), सभी के अंक समान |
नकारात्मक अंकन | प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटेंगे |
उत्तर न देने पर | विकल्प (E) को भरना अनिवार्य |
विशेष निर्देश | 10% से अधिक प्रश्न बिना उत्तर छोड़े तो अयोग्य घोषित |
परीक्षा पाठ्यक्रम
सामान्य हिन्दी (अंक – 30)
- संधि एवं संधि विच्छेद
- समास
- उपसर्ग एवं प्रत्यय
- पर्यायवाची शब्द
- विलोम शब्द
- शब्द-युग्म का अर्थभेद
- एक वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द
- शब्द शुद्धि
- वाक्य शुद्धि
- मुहावरे एवं लोकोक्तियां
- पारिभाषिक शब्दावली
अंग्रेजी (अंक: 20)
- Grammar based questions (Sr. Secondary level)
- Paragraph आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न
गणित (अंक: 30)
- दशमलव एवं भिन्न
- प्रतिशत, अनुपात एवं समानुपात
- औसत, साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज
- लाभ-हानि, छूट
- परिमिति, समय एवं दूरी
- अनुपात एवं समय, साझा
- किश्तों में भुगतान
- वृद्धि एवं ह्रास दर
- बहुपद के गुणन खंड एवं महत्तग
- समापवर्तक एवं लघुतम समापवर्त्य
- दो चरों वाले रैखिक समीकरण
- केन्द्रीय प्रवृत्ति के माप, माध्य विचलन
- चतुर्भुज, वृत्त, चाप व उससे अंतरित कोण
- ज्यामितीय रचनाएँ
सम-सामायिक घटनाएँ (अंक: 10)
- अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम-सामयिक मुद्दे
- संबंधित संगठन, संस्थाएं एवं प्रमुख व्यक्तित्व
सामान्य विज्ञान (अंक: 10)
- दैनिक जीवन से जुड़े विज्ञान आधारित प्रश्न
- इलेक्ट्रॉनिक्स, दूरसंचार, सैटेलाइट आदि विषयों पर आधारित प्रश्न
भूगोल और प्राकृतिक संसाधन (अंक: 30)
- विश्व के प्रमुख भौगोलिक क्षेत्र, नदियाँ, पर्वत, महाद्वीप
- भारत का पर्यावरण, वन्य जीवन, पारिस्थितिकी
- राजस्थान का भौगोलिक परिदृश्य: मौसम, वनस्पति, मिट्टी, क्षेत्र
- जनसंख्या, बेरोजगारी, गरीबी, अकाल व सूखा
- प्राकृतिक संसाधन: खनिज, वन, भूमि, जल, पशुधन
- ऊर्जा समस्याएँ व उनके स्रोत (परंपरागत व अपारंपरिक)
राजस्थान: कृषि व आर्थिक विकास (अंक: 30)
- खाद्य एवं व्यावसायिक फसलें
- कृषि आधारित उद्योग
- सिंचाई व नदी घाटी परियोजनाएं
- बंजर भूमि व सूखा क्षेत्र विकास
- इंदिरा गांधी नहर परियोजना
- कच्चे माल पर आधारित उद्योग, खनिज आधारित उद्योग
- लघु व ग्रामोद्योग, हस्तकला व निर्यात सामग्री
- आदिवासी अर्थव्यवस्था
- आर्थिक योजनाएं व संस्थाएं
- सहकारी आंदोलन, लघु उद्यम व वित्तीय संस्थाएं
- पंचायती राज की भूमिका (73वां संशोधन)
राजस्थान इतिहास व संस्कृति (अंक: 30)
- मध्यकालीन पृष्ठभूमि
- सामाजिक व आर्थिक जीवन व संगठन
- स्वतंत्रता आंदोलन व राजनीतिक जागरूकता
- राजनैतिक एकता
- बोलियां व साहित्य
- संगीत, नृत्य, नाटक
- धार्मिक विश्वास, लोक परंपराएं, संत, कवि, वीर पुरुष, लोक देवता/देवियाँ
- हस्तकला
- मेले, त्यौहार, रीति-रिवाज, पोशाक, आभूषण (विशेषकर जनजातीय सन्दर्भ में)
Rajasthan VDO Bharti 2025 FAQ’s
सामान्य वर्ग व क्रीमीलेयर OBC/EBC: ₹600/-
नॉन-क्रीमीलेयर OBC/EBC, EWS, SC/ST, दिव्यांग: ₹400/-
उत्तर: आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 18 जुलाई 2025 है (रात्रि 11:59 बजे तक)।
उत्तर: परीक्षा 31 अगस्त 2025 को प्रस्तावित है (ओ.एम.आर आधारित ऑफलाइन मोड में)। बोर्ड तिथि में बदलाव कर सकता है।
Source of information | VDO Recruitment Official Notification (Released by RSMSSB) |
Image Credit | Canva |
Written by | Rajveer Singh |
Reviewed by | Sabir |
Additional | Post formatted using Google NotebookLM and OpenAI’s ChatGPT for clarity and structure. |
1 thought on “Rajasthan VDO Recruitment 2025 नोटिफिकेशन जारी! आवेदन तिथि, योग्यता, सिलेबस, फीस और महत्वपूर्ण तिथियाँ जानें”