Rajasthan PTI Exam 2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। पहले PTI भर्ती परीक्षा 13 सितंबर 2026 को प्रस्तावित मानी जा रही थी, लेकिन अब यह परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित नहीं होगी। RSSB से जुड़े latest update के अनुसार PTI भर्ती की विज्ञप्ति नियमों से संबंधित clarification के बाद ही जारी होगी। इसी कारण अब यह परीक्षा 2026 में आयोजित नहीं होगी और बोर्ड की ओर से April 2027 में परीक्षा कराने का प्रयास किया जाएगा।

इस आर्टिकल में हम Rajasthan PTI Notification, Exam Date, आवेदन तिथि, पदों की जानकारी, योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस और पिछली कट ऑफ के बारे में विस्तार से जानेंगे।

Rajasthan PTI Exam 2026 Latest Update

Latest update के अनुसार Rajasthan PTI भर्ती परीक्षा अब 13 सितंबर 2026 को नहीं होगी। भर्ती नियमों से संबंधित कुछ clarification बाकी होने के कारण विज्ञप्ति जारी होने में देरी हो रही है। इसलिए परीक्षा को 2026 से आगे बढ़ाकर April 2027 में आयोजित करने की संभावना जताई गई है।

Rajasthan PTI Exam 2026 Overview

विवरणजानकारी
भर्ती का नामRajasthan PTI Bharti 2026/2027
पद का नामPhysical Training Instructor / Physical Education Teacher
बोर्डRajasthan Staff Selection Board, RSSB
राज्यराजस्थान
परीक्षा तिथि13 सितंबर 2026 को नहीं होगी
नई संभावित परीक्षा तिथिApril 2027 में प्रयास
विज्ञप्तिRules clarification के बाद जारी होगी
संभावित पदलगभग 900 पदों की संभावना
आवेदन मोडOnline
Official WebsiteRSSB official website

Rajasthan PTI New Exam Date 2027

Rajasthan PTI Exam की fresh fixed date अभी घोषित नहीं हुई है। Latest update के अनुसार अब exam April 2027 में कराने का प्रयास किया जाएगा।

ध्यान रखें कि April 2027 अभी संभावित समय है। Final exam date RSSB द्वारा official notification या exam calendar update के माध्यम से ही जारी की जाएगी।

Rajasthan PTI Notification 2026/2027 कब आएगा?

Rajasthan PTI भर्ती का official notification rules clarification के बाद जारी किया जाएगा। अभी notification जारी होने की final date घोषित नहीं हुई है। जैसे ही भर्ती नियमों से जुड़ी clarity मिलती है, उसके बाद RSSB द्वारा detailed advertisement जारी किया जा सकता है।

Official notification में ये जानकारी clear होगी:

  • कुल पदों की संख्या
  • आवेदन शुरू होने की तारीख
  • आवेदन की अंतिम तारीख
  • योग्यता
  • आयु सीमा
  • परीक्षा पैटर्न
  • सिलेबस
  • आवेदन शुल्क
  • चयन प्रक्रिया
  • परीक्षा तिथि

Rajasthan PTI Vacancy 2026/2027

Rajasthan PTI भर्ती में लगभग 900 पदों पर भर्ती की संभावना बताई जा रही है। हालांकि पदों की exact संख्या official notification जारी होने के बाद ही confirm होगी।

इसलिए candidates को 900 पदों को expected vacancy के रूप में ही देखना चाहिए। Final category-wise vacancy, TSP/Non-TSP posts और reservation details official advertisement में दी जाएगी।

Eligibility Criteria

योग्यताविवरण
शैक्षणिक योग्यताSenior Secondary या समकक्ष परीक्षा
Professional QualificationC.P.Ed / D.P.Ed / B.P.Ed में प्रमाणपत्र, डिप्लोमा या डिग्री

नोट: जो अभ्यर्थी निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के अंतिम वर्ष में सम्मिलित हो रहे हैं, वे आवेदन कर सकते हैं, लेकिन परीक्षा तिथि से पहले योग्यता प्राप्त करना आवश्यक होगा।

Age Limit

Rajasthan PTI Exam 2026 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष हो सकती है। आयु सीमा में श्रेणी के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई|

CategoryAge Relaxation
General / UR MaleNo relaxation
General Female5 years
SC / ST / OBC / MBC / EWS Male of Rajasthan5 years
SC / ST / OBC / MBC / EWS Female of Rajasthan10 years
PwD CandidatesAs per Rajasthan government rules
Ex-ServicemenAs per Rajasthan government rules

Rajasthan PTI Exam Pattern 2026

राजस्थान PTI भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को दो प्रश्न-पत्र देने होंगे। पहला पेपर 200 अंकों का होगा, जबकि दूसरा पेपर 260 अंकों का रहेगा। इस प्रकार लिखित परीक्षा कुल 460 अंकों की आयोजित की जाएगी।

लिखित परीक्षा के अलावा उम्मीदवारों को खेल प्रतियोगिता या टूर्नामेंट में प्राप्त उपलब्धियों के प्रमाण-पत्रों के आधार पर अधिकतम 40 अंक दिए जाएंगे। यानी PTI Exam में अंतिम मेरिट लिखित परीक्षा और खेल प्रमाण-पत्रों के अंकों को मिलाकर कुल 500 अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

Paper 1 Exam Pattern

विषयअंक
राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामान्य ज्ञान80
राजस्थान की समसामयिक घटनाएं20
विश्व और भारत का सामान्य ज्ञान60
शिक्षा मनोविज्ञान40
कुल200

Paper 2 Exam Pattern

विषयअंक
माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर की शारीरिक शिक्षा का सामान्य ज्ञान60
खेल, शारीरिक शिक्षा और समसामयिक जानकारी40
शारीरिक शिक्षा के सिद्धांत, परिभाषाएं और इतिहास20
शिक्षा और खेल मनोविज्ञान20
शारीरिक शिक्षा की विधियां, पर्यवेक्षण और संगठन20
प्रशिक्षण के सिद्धांत और निर्णय20
शरीर रचना विज्ञान, क्रिया विज्ञान और स्वास्थ्य शिक्षा40
मनोरंजन, कैंप और योग40
कुल260

Rajasthan PTI Syllabus 2026

Rajasthan PTI Syllabus 2026 में दो पेपर शामिल होंगे। Paper 1 में राजस्थान का सामान्य ज्ञान, राजस्थान की समसामयिक घटनाएं, भारत और विश्व का सामान्य ज्ञान तथा शिक्षा मनोविज्ञान से प्रश्न पूछे जाते हैं।

Paper 2 में शारीरिक शिक्षा, खेलों के नियम, शरीर रचना विज्ञान, स्वास्थ्य शिक्षा, प्रशिक्षण के सिद्धांत, योग, मनोरंजन और कैंप से जुड़े topics शामिल होते हैं।

Paper 1 & 2 Syllabus PDF डाउनलोड करने के लिए यंहा क्लिक करें|

PTI Previous Year 2022 Cut Off

Non-TSP Cut Off

CategoryMaleFemaleWDDV
GEN269.7725244.0194190.7981190.7981
EWS184.5539184.5539NA
SC165.0926165.0926
ST165.0926165.0926
OBC240.6155184.5539
MBC184.5539184.5539
SAH
  • Horizontal category में SP की cut off 198.8884, HI की 184.5539, LD/CP की 181.4176 और Ex-serviceman की 147.6235 रही थी।

PTI 2022 TSP Cut Off

CategoryMaleFemaleWDDV
GEN184.0000184.0000
SC184.0000184.0000NA
ST174.5105174.5105
  • TSP क्षेत्र में MI/MD horizontal category की cut off 184.0000 रही थी|

Important Links

RSSB Official Website
PTI Paper 1 & 2 Syllabus PDF
PTI 2022 Cut-off and Result PDF