RPSC 1st Grade Paper 1 Answer Key: RPSC आज 31 मई 2026 को RPSC School Lecturer / 1st Grade Teacher Exam 2026 का पहला पेपर आयोजित किया गया। यह पेपर Group-A – General Awareness and General Studies विषय का था, जो सुबह 10:00 AM से 11:30 AM तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

परीक्षा में शामिल हुए सभी अभ्यर्थी अब RPSC 1st Grade Paper 1 Answer Key 2026 और RPSC 1st Grade 1st Paper Question Paper Solution का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा RPSC 1st Grade 1st Paper Official Answer Key 2026 जारी नहीं की गई है।

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए यहां आज आयोजित हुए General Awareness and General Studies Paper के प्रश्नों के संभावित उत्तर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इन उत्तरों को हमारी टीम द्वारा पेपर के आधार पर तैयार किया गया है। अभ्यर्थी इनकी मदद से अपने उत्तरों का प्रारंभिक मिलान कर सकते हैं।

जैसे ही RPSC द्वारा Official Model Answer Key 2026 जारी की जाएगी, उसका Direct PDF Download Link इसी पेज पर अपडेट कर दिया जाएगा।

RPSC 1st Grade Answer Key 2026 Overview

DetailsInformation
परीक्षा का नामRPSC School Lecturer / 1st Grade Teacher Exam 2026
पेपरपेपर 1
विषयGen. Awareness and Gen. Studies
परीक्षा तिथि31 मई 2026
कैटेगरीAnswer Key
आधिकारिक वेबसाइटrpsc.rajasthan.gov.in

RPSC 1st Grade Paper 1 Official Answer Key 2026 कब जारी होगी?

RPSC द्वारा परीक्षा पूरी होने के बाद सबसे पहले Model Answer Key जारी की जाती है। इसके बाद अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के अंदर answer key पर आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया जाता है।

आपत्तियों के निस्तारण के बाद आयोग द्वारा Final Answer Key जारी की जाती है। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे official website और इस पेज को regular check करते रहें।

RPSC 1st Grade Paper 1 Detailed Answer Key (GROUP-A)

1. जालौर के विरुद्ध अंतिम अभियान में अलाउद्दीन खलजी की सेना का नेतृत्व किस सेनानायक ने किया?
(1) कमालुद्दीन गुर्ग
(2) मलिक नाइब
(3) मलिक काफूर
(4) शम्स खाँ
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (1) कमालुद्दीन गुर्ग

2. “घुड़ला” किस पर्व से संबंधित है?
(1) होली
(2) गणगौर
(3) तीज
(4) रक्षाबंधन
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (2) गणगौर

3. 1857 की क्रांति के दौरान, किस रियासत के शासक लक्ष्मण सिंह ने क्रांतिकारियों को रसद की व्यवस्था करवाई थी?
(1) बाँसवाड़ा
(2) झालावाड़
(3) करौली
(4) शाहपुरा
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (4) शाहपुरा

4. आजाद हिंद फौज की ‘झांसी की रानी’ महिला रेजिमेंट ने किस स्थान पर ब्रिटिश सेना की यूनिट के हमले को नाकाम कर उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया?
(1) अराकान
(2) कोहिमा
(3) इम्फाल
(4) रंगून
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (1) अराकान

5. सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर के अलावा किस स्थान पर आजाद हिंद फौज का मुख्यालय बनाया?
(1) ताइवान
(2) जर्मनी
(3) रंगून
(4) टोक्यो
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (3) रंगून

6. फल्कू बाई निम्न में से किस नृत्य विद्या की कलाकार हैं?
(1) घूमर
(2) तेरहताली
(3) भवाई
(4) चरी
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (4) चरी

7. अकबर द्वारा 1580 ई. में मेवाड़ विजय के लिए भेजे गये अभियान का नेतृत्व किस सेनानायक ने किया था?
(1) शाहबाज खाँ
(2) अब्दुर्रहीम खान खाना
(3) टोडरमल
(4) जगन्नाथ कछवाहा
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (2) अब्दुर्रहीम खान खाना

8. रघुवर दयाल गोयल किस प्रजामंडल आंदोलन से संबंधित हैं?
(1) मारवाड़
(2) बीकानेर
(3) बूंदी
(4) जयपुर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (2) बीकानेर

9. निम्नांकित सूचियों में से 1857 ई. के स्वतंत्रता संग्राम के नेता और उनसे संबंधित कार्यक्षेत्र को सुमेलित कीजिए –

नेता — स्थान
(A) शाहमल — (I) मथुरा
(B) देवीसिंह खेर — (II) रेवाड़ी
(C) भूपाल सिंह — (III) बिजनौर
(D) तुलाराम — (IV) नोह

कूट –
(1) (A)-(IV), (B)-(III), (C)-(II), (D)-(I)
(2) (A)-(III), (B)-(I), (C)-(IV), (D)-(II)
(3) (A)-(I), (B)-(II), (C)-(III), (D)-(IV)
(4) (A)-(II), (B)-(IV), (C)-(I), (D)-(III)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (2) (A)-(III), (B)-(I), (C)-(IV), (D)-(II)

10. ‘संयुक्त राजस्थान’ के विषय में निम्नांकित तथ्यों में से कौनसा गलत है?
(1) 18 अप्रैल, 1948 ई. को जवाहरलाल नेहरू ने इसका उद्घाटन किया था।
(2) “संयुक्त राजस्थान संघ” का निर्माण सात रियासतों ने किया।
(3) इसकी राजधानी उदयपुर एवं महाराणा भूपाल सिंह को आजीवन राजप्रमुख बनाया गया था।
(4) कोटा के शासक को उपराज प्रमुख बनाया गया था।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (2) “संयुक्त राजस्थान संघ” का निर्माण सात रियासतों ने किया।

11. ‘राजवल्लभ’ पुस्तक के लेखक कौन थे?
(1) हुकुम सिंह भाटी
(2) श्रीकृष्ण भट्ट
(3) जयानक
(4) मण्डन
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (4) मण्डन

12. निम्नांकित में से “यंग बंगाल” आंदोलन के प्रेरणा स्रोत कौन थे?
(1) देवेन्द्रनाथ टैगोर
(2) विवियन डेरोजियो
(3) कृष्णमोहन बनर्जी
(4) ईश्वर चंद्र विद्यासागर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (2) विवियन डेरोजियो

13. वल्लभ दास, मुरली राम एवं चेतन दास ने क्रमशः बीकानेर, रायपुर और कोटा में निम्न में से किस सम्प्रदाय की शाखाएँ स्थापित की थीं?
(1) रामस्नेही सम्प्रदाय
(2) रामानन्दी सम्प्रदाय
(3) वल्लभ सम्प्रदाय
(4) निम्बार्क सम्प्रदाय
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (1) रामस्नेही सम्प्रदाय

14. 1921 ई. में संयुक्त प्रांत के हरदोई, बाराबंकी, बहराइच, सीतापुर और लखनऊ आदि अवध के उत्तरी जिलों में ‘एका’ किसान आन्दोलन का प्रेरणा स्रोत कौन था?
(1) अल्लूरी सीताराम राजू
(2) बाबा रामचन्द्र
(3) मदारी पासी
(4) स्वामी सहजानन्द
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (3) मदारी पासी

15. भीमडूँगरी स्थित अशोक के अभिलेख को किसने खोजा था?
(1) अलेक्जेंडर कनिंघम
(2) रॉबर्ट बर्ट
(3) दयाराम साहनी
(4) कार्लाइल
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (4) कार्लाइल

16. एक घनाकार आइसक्रीम बॉक्स की भुजा 22 से.मी. है। इस आइसक्रीम को कुछ समान शंकुओं, जिनकी त्रिज्या 2 से.मी. तथा ऊँचाई 7 से.मी. है, में किनारे तक भरा जाता है। ऐसे शंकुओं की संख्या है –
(1) 363
(2) 121
(3) 242
(4) 484
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (1) 363

17. ‘n’ प्रेक्षणों का माध्य x̄ है। यदि प्रथम प्रेक्षण में 1 की कमी, द्वितीय में 2 की, तृतीय में 3 की कमी और इसी प्रकार लगातार कमी की जाती है, तो नया माध्य बराबर है –
(1) x̄ + (n+1)/2
(2) x̄ − n(n+1)/2
(3) x̄ − (n+1)/2
(4) x̄ + n(n+1)/2
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (3) x̄ − (n+1)/2

18. यदि 3^(1/x) − y^(2/5) = 2^(3/5) हो, तो xy का मान है, जहाँ x तथा y वास्तविक संख्याएँ हैं तथा x ≠ 0 –
(1) 2
(2) 3
(3) –1
(4) 1
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (4) 1

19. एक परिवार में P, Q, R, S, T तथा U छः सदस्य हैं। P, Q का पिता है। S की शादी R से हुई, जो कि T की माता है। U, T के दादा हैं तथा R, P का भाई है। U, Q से किस प्रकार संबंधित है?
(1) दादा
(2) मामा
(3) पिता
(4) चाचा
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (1) दादा

20. रैखिक समीकरणों का युग्म 2x + 3y = 7 और (a – b)x + (a + b)y = 3a + b – 2 संपाती रेखाएं दर्शाता है, तो a तथा b का क्या मान है?
(1) a = 5, b = 1
(2) a = –5, b = –1
(3) a = –5, b = 1
(4) a = 5, b = –1
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (1) a = 5, b = 1

21. 50 से.मी. लम्बाई वाले एक रोलर का व्यास 21 से.मी. है। यदि एक मैदान को समतल करने में यह 300 पूर्ण चक्कर लगाता हो, तब समतल करने की दर ₹30 प्रति वर्ग मीटर होने पर समतल में होने वाली लागत है –
(1) 2970₹
(2) 3170₹
(3) 5940₹
(4) 2940₹
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (1) 2970₹

22. यदि बहुपद ax² + 5x + c में (x – 2) तथा (x − 1/2) का पूरा-पूरा भाग चला जाता है, तो –
(1) a = c/2
(2) a = c
(3) a = 2c
(4) a = c/3
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (2) a = c

23. श्रेणी का अगला पद है – 2, 7, 17, 29, 41, ?
(1) 61
(2) 57
(3) 59
(4) 53
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (4) 53

24. एक ठोस लम्ब वृत्तीय बेलन को पिघलाकर समान आकार के 12 ठोस गोले बनाये जाते हैं, बेलन का व्यास 16 से.मी. और ऊँचाई 2 से.मी. है। प्रत्येक गोले का व्यास है –
(1) 4 से.मी.
(2) 2√2 से.मी.
(3) 2 से.मी.
(4) 8 से.मी.
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (1) 4 से.मी.

25. यदि दिए गए आँकड़ों में बहुलक तथा माध्यिका का अंतर 48 हो, तो उन्हीं आँकड़ों में बहुलक एवं माध्य का अंतर है –
(1) 48
(2) 24
(3) 72
(4) 36
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (3) 72

26. ‘AWARD’ का हिन्दी पारिभाषिक शब्द नहीं है –
(1) प्रदान करना
(2) अधिनिर्णय
(3) पंचाट
(4) प्राप्य
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (1) प्रदान करना

27. ‘आ’ उपसर्ग से निर्मित शब्द नहीं है –
(1) आस्था
(2) आसक्त
(3) आस्तिक
(4) आहार्य
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (3) आस्तिक

28. किस विकल्प के सभी शब्द शुद्ध हैं?
(1) हाँसी, क्रान्ति, पुरुष्कार
(2) ऊँचाई, स्वयंवर, परिशिष्ट
(3) रिमझिम, बलिष्ट, सीडी
(4) उन्नीसवीं, आशीर्वाद, प्रादुर्भाव
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (2) ऊँचाई, स्वयंवर, परिशिष्ट

29. किस विकल्प में गलत संधि विच्छेद है?
(1) किंचित = किम् + चित
(2) अभिषेक = अभि + सेक
(3) संकल्प = सम् + कल्प
(4) प्रमाण = प्र + माण
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (4) प्रमाण = प्र + माण

30. ‘कड़ाई – कढ़ाही’ का सही अर्थ भेद किस विकल्प में है?
(1) खेत की सफाई – एक गोल बर्तन
(2) काढ़ने का काम – सख्ती
(3) एक गोल बर्तन – काढ़ने का काम
(4) सख्ती – एक गोल बर्तन
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (4) सख्ती – एक गोल बर्तन

31. Which of the following is the correct passive form of the sentence given below? Her behaviour disappointed me.
(1) I was disappointed to her behaviour.
(2) I was disappointed at her behaviour.
(3) I was disappointed by her behaviour.
(4) Her behaviour was disappointed at by me.
(5) Question not attempted
Correct Answer : (2) I was disappointed at her behaviour.

32. Match the words in Column (A) with their antonyms in Column (B) –

Column (A) — Column (B)
(a) Accord — (i) Liability
(b) Asset — (ii) Misery
(c) Bold — (iii) Dissent
(d) Bliss — (iv) Timid

(1) (a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(i), (d)-(iv)
(2) (a)-(iii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(ii)
(3) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
(4) (a)-(iv), (b)-(ii), (c)-(i), (d)-(iii)
(5) Question not attempted
Correct Answer : (2) (a)-(iii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(ii)

33. Fill in the blanks with correct conjunction/s from the options given below – ………he is mad, …….he feigns madness.
(1) x, and
(2) Though, yet
(3) Both, and
(4) Either, or
(5) Question not attempted
Correct Answer : (4) Either, or

34. Which of the following is correct Indirect Speech? He said, “When I was a boy I could stay up as long as I liked.”
(1) He said that when he was a boy he could stay up as long as he liked.
(2) He said that as a boy he was allowed to stay up as long as he liked.
(3) He said that as a boy he had been allowed to stay up as long as he liked.
(4) All 1, 2, 3 are correct.
(5) Question not attempted
Correct Answer : (1) He said that when he was a boy he could stay up as long as he liked.

35. Fill in the blank with the correct form of verb from the options given below – When it ………….raining, we will go out.
(1) stopped
(2) stops
(3) have stopped
(4) stop
(5) Question not attempted
Correct Answer : (2) stops

36. राजस्थान में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना (MYSY) के सम्बन्ध में कौनसा कथन सही नहीं है?
(1) इस योजना हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं उत्तीर्ण है।
(2) इस योजना हेतु 18 से 45 वर्ष के राजस्थान राज्य के युवा पात्र हैं।
(3) यह योजना 15 जनवरी 2026 को प्रारम्भ हुई।
(4) इस योजना का उद्देश्य राज्य में 10 लाख युवाओं को नवीन रोजगार अवसर प्रदान करना है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (3) यह योजना 15 जनवरी 2026 को प्रारम्भ हुई।

37. मार्च 2026 में यूनाइटेड किंगडम में हाउस ऑफ कॉमन्स में कला और संस्कृति के क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया था?
(1) सुमन सिंह
(2) प्रीति कल्याणी
(3) ऋतुपर्णा सेनगुप्ता
(4) रीमा सेन
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (3) ऋतुपर्णा सेनगुप्ता

38. राजस्थान होमस्टे (पेइंग गेस्ट हाउस) योजना 2026 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें –
कथन (A): निर्धारित प्राधिकारी द्वारा मकान को ‘सिल्वर’ या ‘गोल्ड’ श्रेणी में वर्गीकृत किया जाएगा।
कथन (B): मकान मालिक/पट्टेदार कम से कम एक कमरा और अधिकतम सात कमरे मेहमानों को किराए पर देगा।

(1) कथन (A) सत्य है लेकिन कथन (B) असत्य है।
(2) कथन (B) सत्य है लेकिन कथन (A) असत्य है।
(3) कथन (A) और (B) दोनों सत्य हैं।
(4) कथन (A) और (B) दोनों असत्य हैं।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (1) कथन (A) सत्य है लेकिन कथन (B) असत्य है।

39. मार्च 2026 में, राष्ट्रीय महिला आयोग ने ट्रूकॉलर के साथ एक राष्ट्रव्यापी डिजिटल सुरक्षा पहल शुरू की है जिसमें एक परस्पर संवादात्मक (इंटरैक्टिव) टूलकिट शामिल है। इस टूलकिट का क्या नाम है?
(1) साइबर सेफ विमिन
(2) टू साइबर सखी
(3) साइबर सेफ सखी
(4) टू साइबर एम्पावरमेंट ऑफ विमेन
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (2) टू साइबर सखी

40. राजस्थान ए.आई./एम.एल. नीति 2026 का शुभारम्भ किया गया –
(1) 24 मार्च 2026 को
(2) 15 फरवरी 2026 को
(3) 6 जनवरी 2026 को
(4) 24 जनवरी 2026 को
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (3) 6 जनवरी 2026 को

41. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए एवं नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए –

सूची-I — सम्मेलन
(A) G-7
(B) BRICS
(C) G-20
(D) ASEAN

सूची-II — वर्ष 2026 में आयोजक देश
(i) फ्रांस
(ii) संयुक्त राज्य अमेरिका
(iii) फिलीपींस
(iv) भारत (इंडिया)

(1) (A)-(i), (B)-(iv), (C)-(ii), (D)-(iii)
(2) (A)-(iv), (B)-(iii), (C)-(i), (D)-(ii)
(3) (A)-(i), (B)-(ii), (C)-(iv), (D)-(iii)
(4) (A)-(iii), (B)-(iv), (C)-(ii), (D)-(i)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (1) (A)-(i), (B)-(iv), (C)-(ii), (D)-(iii)

42. पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत वित्तीय वर्ष (2026-27) में राजस्थान में ई.वी. चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें –
कथन (A): इस योजना के तहत, प्रदेश के 282 स्थानों पर 691 ई.वी. पब्लिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का प्रावधान है।
कथन (B): योजना के अनुसार, जयपुर में 122 एवं अजमेर में 39 चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का प्रावधान है।

(1) कथन (A) और (B) दोनों सत्य हैं।
(2) कथन (B) सत्य है लेकिन कथन (A) असत्य है।
(3) कथन (A) और (B) दोनों असत्य हैं।
(4) कथन (A) सत्य है लेकिन कथन (B) असत्य है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (3) कथन (A) और (B) दोनों असत्य हैं।

43. प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के पायलट चरण के तहत इसके दिशा-निर्देशों में मार्च 2026 में संशोधन किया गया है। इस संबंध में, निम्नलिखित में से कौनसे कथन सही हैं?
(A) इंटर्नशिप की अवधि 1 वर्ष से घटाकर 6 अथवा 9 महीने कर दी गई है।
(B) आयु पात्रता 21-24 वर्ष से परिवर्तित कर 18-25 वर्ष कर दी गई है।
(C) इंटर्न के लिए मासिक सहायता 5000₹ से बढ़ाकर 9000₹ कर दी गई है।

(1) केवल (B) और (C)
(2) केवल (A) और (C)
(3) केवल (A) और (B)
(4) सभी (A), (B) और (C)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (4) सभी (A), (B) और (C)

44. मार्च 2026 में, पैरालम्पिक चैम्पियन कृष्णा नागर ने 7वीं सीनियर नेशनल पैरा बैडमिन्टन चैम्पियनशिप 2026 में एस.एच. 6 श्रेणी में दो स्वर्ण पदक जीते हैं। इस सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौनसे कथन सही हैं?
(A) उन्होंने पुरुषों की एकल स्पर्धा में फाइनल में सुदर्शन एम.एस. को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
(B) उन्होंने एक और स्वर्ण पदक नित्या श्री सुमति सिवन के साथ मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में जीता।
(C) एस.एच. 6 श्रेणी, पैरा बैडमिन्टन में छोटे कद के खिलाड़ियों के लिए होती है।

(1) सभी (A), (B) और (C)
(2) केवल (A) और (B)
(3) केवल (A) और (C)
(4) केवल (B) और (C)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (1) सभी (A), (B) और (C)

45. राजस्थान के किस संस्थान ने मार्च 2026 में जारी क्यू.एस. वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग बाय सब्जेक्ट के 16वें संस्करण में शीर्ष 50 संस्थानों में अपना स्थान बनाया है?
(1) एल.एन.एम.आई.आई.टी., जयपुर
(2) बी.आई.टी.एस., पिलानी
(3) एम.एन.आई.टी., जयपुर
(4) आई.आई.टी., जोधपुर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (2) बी.आई.टी.एस., पिलानी

46. आयुर्वेद के अनुसार “त्रिदोष” के संबंध में निम्नलिखित में से कौनसा कथन सत्य नहीं है?
(1) तनावग्रस्त मन वात बढ़ाता है।
(2) गर्म मौसम में व्यायाम करने से पित्त कम होता है।
(3) व्यायाम जैसी शारीरिक गतिविधियाँ वात बढ़ाती हैं।
(4) क्रोध और ईर्ष्या जैसी नकारात्मक भावनाएँ पित्त बढ़ाती हैं।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (2) गर्म मौसम में व्यायाम करने से पित्त कम होता है।

47. चार तार a, b, c और d एक ही पदार्थ एवं अलग-अलग लम्बाई और त्रिज्या के बने हैं, तो विद्युत धारा के प्रवाह के लिए न्यूनतम प्रतिरोध उत्पन्न करने वाले तार की लंबाई और त्रिज्या क्रमशः हैं –
(1) 4l और r/2
(2) l और 2r
(3) 2l और 4r
(4) 4l और r/4
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (3) 2l और 4r

48. निम्नलिखित में से कौनसा संयोजी ऊतक नहीं है?
(1) कार्डियक (हृद) पेशी
(2) कंडरा
(3) उपास्थि
(4) रक्त
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (1) कार्डियक (हृद) पेशी

49. लेड नाइट्रेट को उच्च ताप पर गर्म करने पर दिखाई देने वाले भूरे धुएँ का कारण है –
(1) नाइट्रिक ऑक्साइड
(2) डाइनाइट्रोजन टेट्रॉक्साइड
(3) नाइट्रोजन डाइऑक्साइड
(4) नाइट्रस ऑक्साइड
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (3) नाइट्रोजन डाइऑक्साइड

50. दो विलगित पिंडों के लिए निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें।
कथन-(A): उनके मध्य लगने वाले अन्योन्य बलों का योग हमेशा शून्य होता है।
कथन-(B): बल (पिंडों के मध्य अन्योन्य बल) द्वारा किए गए कार्य का योग भी हमेशा शून्य होता है।

(1) कथन (A) और (B) दोनों सत्य हैं।
(2) कथन (B) सत्य है लेकिन कथन (A) असत्य है।
(3) कथन (A) सत्य है लेकिन कथन (B) असत्य है।
(4) कथन (A) और (B) दोनों असत्य हैं।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (3) कथन (A) सत्य है लेकिन कथन (B) असत्य है।

51. भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में राष्ट्रपति पद की शपथ का प्रारूप वर्णित है?
(1) अनुच्छेद – 60 में
(2) अनुच्छेद – 54 में
(3) अनुच्छेद – 55 में
(4) अनुच्छेद – 52 में
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (1) अनुच्छेद – 60 में

52. भारत शासन अधिनियम 1935 के अन्तर्गत, भारत की संघीय कार्यपालिका के प्रधान थे –
(1) भारत के लिए राज्य सचिव
(2) ब्रिटिश सम्राट
(3) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री
(4) भारत के गवर्नर जनरल
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (4) भारत के गवर्नर जनरल

53. राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 के अनुसार प्रत्येक पंचायत सर्किल हेतु न्यूनतम कितने वार्ड आवश्यक हैं?
(1) सात
(2) तीन
(3) पाँच
(4) छः
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : [*]

54. राज्यसभा (काउंसिल ऑफ स्टेट्स) के संबंध में निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए –
(I) यह पहली बार 13 अप्रैल 1952 को गठित की गई थी।
(II) प्रथम संविधान संशोधन अधिनियम के लिए, राज्यसभा का अनुसमर्थन नहीं लिया गया था।

(1) न तो (I) ना ही (II) सही है।
(2) केवल (I) सही है।
(3) (I) व (II) दोनों सही हैं।
(4) केवल (II) सही है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (4) केवल (II) सही है।

55. निम्नांकित में से कौनसी श्रेणी की शिकायतों पर राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा विचार नहीं किया जाता है?
(1) यौन उत्पीड़न
(2) तीन तलाक
(3) ऑनर किलिंग
(4) अनुबंधमूलक अधिकार
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (4) अनुबंधमूलक अधिकार

56. निम्नलिखित में से कौनसी माही नदी की एक सहायक नदी नहीं है?
(1) चाप
(2) सोम
(3) इरू
(4) मेज
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (4) मेज

57. राजस्थान की निम्नलिखित पर्वत चोटियों को उनकी अवस्थिति के अनुसार पूर्व से पश्चिम के सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए –
(A) तारागढ़
(B) सतूर
(C) सायरा
(D) झारोला पहाड़

(1) (C), (D), (B), (A)
(2) (B), (A), (D), (C)
(3) (B), (A), (C), (D)
(4) (A), (B), (C), (D)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (3) (B), (A), (C), (D)

58. निम्नलिखित में से कौनसा जिला समूह अन्तर्राज्यीय सीमा वाला नहीं है?
(1) डीडवाना-कुचामन, सीकर, बालोतरा, धौलपुर
(2) डीग, दौसा, अलवर, बालोतरा
(3) कोटपूतली-बहरोड़, दौसा, बालोतरा, करौली
(4) डीडवाना-कुचामन, दौसा, ब्यावर, बालोतरा
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (4) डीडवाना-कुचामन, दौसा, ब्यावर, बालोतरा

59. निम्नलिखित में से कौनसा / से सुमेलित है/हैं?

खनिज — खनन क्षेत्र
(A) फायर क्ले — कोटरी, रानेरी
(B) मैग्नेसाइट — सरूपा-छाजा, सेंदड़ा
(C) काओलिन — सालोपेट, बरोड़िया

कूट –
(1) केवल (B) तथा (C)
(2) केवल (A) तथा (B)
(3) (A), (B) तथा (C)
(4) केवल (A)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (3) (A), (B) तथा (C)

60. वर्ष 2022-23 में राजस्थान में निम्नलिखित में से कौनसा रेपसीड एवं सरसों का सर्वाधिक उत्पादक जिला था?
(1) भरतपुर
(2) गंगानगर
(3) टोंक
(4) अलवर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (1) भरतपुर

61. निम्नलिखित संरक्षित क्षेत्रों को उनकी अवस्थिति के अनुसार पूर्व से पश्चिम के सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए –
(A) बांझ आमली
(B) बीसलपुर
(C) गंगा भैरव घाटी
(D) वाडाखेड़ा

(1) (B), (D), (C), (A)
(2) (A), (C), (D), (B)
(3) (A), (B), (C), (D)
(4) (D), (A), (B), (C)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (3) (A), (B), (C), (D)

62. राजस्थान में वर्ष 2025 में निम्नलिखित में से किस जिला युग्म में अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटक सर्वाधिक संख्या में आये?
(1) जोधपुर तथा उदयपुर
(2) जयपुर तथा जैसलमेर
(3) जयपुर तथा जोधपुर
(4) जयपुर तथा उदयपुर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (4) जयपुर तथा उदयपुर

63. राजस्थान के किस जिला समूह में, जनगणना 2001-2011 के मध्य नगरीय जनसंख्या में दशाब्दी परिवर्तन प्रतिशत क्रमशः सर्वाधिक तथा न्यूनतम अंकित किया गया था?
(1) राजसमन्द तथा चूरू में
(2) बाड़मेर तथा डूंगरपुर में
(3) अलवर तथा डूंगरपुर में
(4) बाड़मेर तथा बारां में
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (3) अलवर तथा डूंगरपुर में

64. राजस्थान में जुलाई माह में 1000 मिलीबार से अधिक वायुदाब पाये जाने वाले जिलों का युग्म है –
(1) कोटा तथा बारां
(2) डूंगरपुर तथा बाँसवाड़ा
(3) बाड़मेर तथा जोधपुर
(4) बूंदी तथा बारां
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (2) डूंगरपुर तथा बाँसवाड़ा

65. पशुगणना-2019 के अनुसार, राजस्थान में 2012-2019 के मध्य निम्नलिखित में से कौनसे पशुधन की संख्या में धनात्मक वृद्धि दर्ज की गई थी?
(A) बकरी
(B) गौवंश
(C) भैंस
(D) गधा

(1) (A), (B), (C) तथा (D)
(2) केवल (B), (C) तथा (D)
(3) केवल (B) तथा (C)
(4) केवल (A) तथा (B)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (3) केवल (B) तथा (C)

66. मैक्डूगल द्वारा बतायी गयी मूल प्रवृत्तियों (सूची-I) का मिलान उनसे संबंधित संवेगों (सूची-II) से कीजिए –

सूची-I — सूची-II
(A) पलायन — (i) नकारात्मक आत्म-भाव (आत्महीनता)
(B) सामूहिकता — (ii) स्वामित्व की भावना
(C) संग्रहण — (iii) घृणा
(D) दैन्य (दीनता) — (iv) भय
(E) निवृत्ति — (v) एकाकीपन की भावना

(1) (A)-(v), (B)-(ii), (C)-(iii), (D)-(iv), (E)-(i)
(2) (A)-(iv), (B)-(v), (C)-(ii), (D)-(i), (E)-(iii)
(3) (A)-(iii), (B)-(iv), (C)-(i), (D)-(v), (E)-(ii)
(4) (A)-(ii), (B)-(iii), (C)-(v), (D)-(iv), (E)-(i)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (2) (A)-(iv), (B)-(v), (C)-(ii), (D)-(i), (E)-(iii)

67. एन.ई.पी. 2020 के अन्तर्गत मूल्यांकन सुधारों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
(A) रटंत अधिगम से हटकर दक्षता आधारित आंकलन पर बल दिया गया है।
(B) बोर्ड परीक्षाओं को पूर्णतः समाप्त करने का प्रस्ताव है।
(C) निरन्तर रचनात्मक मूल्यांकन को प्रोत्साहित किया गया है।

(1) केवल (A) और (C)
(2) (A), (B) और (C)
(3) केवल (B) और (C)
(4) केवल (A)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (1) केवल (A) और (C)

68. राजस्थान सरकार के दिनांक 27.09.2010 के आदेशानुसार, निम्नलिखित में से किस संस्था को कक्षा 9वीं से 12वीं तक की पाठ्यपुस्तकों के मुद्रण एवं वितरण का कार्य सौंपा गया है?
(1) राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक बोर्ड
(2) माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान
(3) राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद
(4) जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (1) राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक बोर्ड

69. शास्त्रीय अनुबंधन में, विलोपित तब होती है, जब –
(1) अनानुबंधित उद्दीपक जब कोई प्रतिक्रिया उत्पन्न नहीं करता है।
(2) अनुबंधित उद्दीपक को बार-बार अनानुबंधित उद्दीपक के साथ प्रस्तुत किया जाता है।
(3) अनुबंधित उद्दीपक को अनानुबंधित उद्दीपक के बिना प्रस्तुत किया जाता है।
(4) पुनर्बलन को हटा लिया जाता है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (3) अनुबंधित उद्दीपक को अनानुबंधित उद्दीपक के बिना प्रस्तुत किया जाता है।

70. ब्रूनर के अनुसार, निम्नलिखित में से कौनसी सामाजिक निर्मितिवाद की मूल परिकल्पना नहीं है?
(1) यदि शिक्षार्थी मूल संरचना को समझ जाता है, तो किसी भी विषय का बोध बेहतर होता है।
(2) किसी भी अधिगम के लिए विषय में रुचि सबसे अच्छा उद्दीपन है।
(3) शिक्षार्थी ज्ञान का अनुकरण अपने अधिगम साथी के साथ अन्तःक्रिया द्वारा करता है।
(4) शिक्षार्थी अपने वर्तमान ज्ञान के आधार पर नये विचारों का निर्माण करते हैं।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (3) शिक्षार्थी ज्ञान का अनुकरण अपने अधिगम साथी के साथ अन्तःक्रिया द्वारा करता है।

71. निम्नलिखित में से कौनसा किसी शैक्षिक संस्थान के आन्तरिक लाभार्थियों में सम्मिलित नहीं है?
(1) प्रधानाचार्य
(2) अध्यापक
(3) विद्यार्थी
(4) नियोक्ता
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (4) नियोक्ता

72. एक व्यक्ति में परानुभूति का स्तर उच्च है, लेकिन वह दूसरों को प्रभावित करने में कठिनाई अनुभव करता है। ऐसे में संवेगात्मक बुद्धि का कौनसा क्षेत्र सर्वाधिक अविकसित है?
(1) आत्म-नियमन
(2) स्व-जागरूकता
(3) अभिप्रेरणा
(4) सामाजिक कौशल
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (4) सामाजिक कौशल

73. आई.ए.एस.ई. मुख्य रूप से शिक्षक शिक्षा की किस श्रेणी से सम्बद्ध है?
(1) प्रारम्भिक शिक्षक प्रशिक्षण
(2) व्यावसायिक प्रशिक्षक प्रशिक्षण
(3) माध्यमिक एवं शिक्षक शिक्षण तैयारी
(4) पूर्व-प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (3) माध्यमिक एवं शिक्षक शिक्षण तैयारी

74. निम्नलिखित में से कौनसा आयु वर्ग एन.ई.पी. 2020 के फाउंडेशनल स्टेज के अन्तर्गत आता है?
(1) 3-6 वर्ष
(2) 6-11 वर्ष
(3) 8-14 वर्ष
(4) 3-8 वर्ष
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (4) 3-8 वर्ष

75. विद्यालयों में लैसेज-फेयर नेतृत्व में शिक्षकों को निरन्तर प्रतिपुष्टि नहीं प्रदान की जाती है, क्योंकि वे –
(1) परिवर्तन के प्रति प्रतिरोधी होते हैं
(2) अत्यधिक कुशल एवं आत्मनिर्देशित होते हैं
(3) कम प्रेरित होते हैं
(4) अनुभवहीन एवं आश्रित होते हैं
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Correct Answer : (2) अत्यधिक कुशल एवं आत्मनिर्देशित होते हैं