BSTC Answer Key 2026 OUT: वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा राजस्थान Pre D.El.Ed / BSTC 2026 की Official Provisional Answer Key और Question Paper Booklet जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी official website predeledraj2026.com पर जाकर shift-wise answer key और question paper PDF डाउनलोड कर सकते हैं। अगर किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो अभ्यर्थी official portal के माध्यम से objection भी दर्ज कर सकते हैं। परीक्षा 20 मई 2026 को दो पारियों में आयोजित की गई थी।

Latest Update: VMOU Kota ने BSTC / Pre D.El.Ed 2026 की Official Provisional Answer Key और Question Paper Booklet जारी कर दी है। अभ्यर्थी अपने Set/Shift के अनुसार answer key डाउनलोड कर संभावित अंक चेक कर सकते हैं। Answer Key पर आपत्ति दर्ज करने के लिए objection link भी official portal पर उपलब्ध है।

Exam Overview

DetailsInformation
Exam NamePre D.El.Ed (BSTC) Examination 2026
Full NameRajasthan Pre Diploma in Elementary Education Entrance Examination
Conducting AuthorityVardhman Mahaveer Open University (VMOU), Kota
Course Name2-Year Diploma in Elementary Education (D.El.Ed)
Exam LevelState Level
Mode of ExaminationOffline (Pen & Paper Mode)
Exam Date20 May 2026 (Wednesday)
Exam Duration3 Hours
Total Questions200 Multiple Choice Questions (MCQs)
Total Marks600 Marks
Marking Scheme+3 Marks for Each Correct Answer
Negative MarkingNo Negative Marking
Official Websitepredeledraj2026.com
Answer Key StatusReleased

BSTC Official Answer Key 2026 PDF Download Shift 1 & Shift 2

BSTC Official Answer Key 2026 PDF Download

ShiftSetDownload Link
Shift-ISet-ADownload Answer Key
Shift-ISet-BDownload Answer Key
Shift-ISet-CDownload Answer Key
Shift-ISet-DDownload Answer Key
Shift-IISet-ADownload Answer Key
Shift-IISet-BDownload Answer Key
Shift-IISet-CDownload Answer Key
Shift-IISet-DDownload Answer Key

BSTC Question Paper 2026 PDF Download

ShiftSetMediumDownload Link
Shift-ISet-AHindi MediumDownload Question Paper
Shift-ISet-BHindi MediumDownload Question Paper
Shift-ISet-CHindi MediumDownload Question Paper
Shift-ISet-DHindi MediumDownload Question Paper
Shift-ISet-AEnglish MediumDownload Question Paper
Shift-ISet-BEnglish MediumDownload Question Paper
Shift-ISet-CEnglish MediumDownload Question Paper
Shift-ISet-DEnglish MediumDownload Question Paper
Shift-IISet-AHindi MediumDownload Question Paper
Shift-IISet-BHindi MediumDownload Question Paper
Shift-IISet-CHindi MediumDownload Question Paper
Shift-IISet-DHindi MediumDownload Question Paper

BSTC 2026 Paper Solution 1st Shift

  1. राजस्थान के निम्नांकित पुरातात्विक स्थलों में से किसका उत्खनन1952-54 के दौरान स्वीडिश पुरातत्वविद् द्वारा किया गया था?
    (A) रंगमहल
    (B) जोधपुर
    (C) गणेश्वर
    (D) भीनमाल
    सही उत्तर : रंगमहल
  1. ओ.डी.ओ.पी. योजना के अंतर्गत जिले और उत्पाद के युग्म को पहचानिए —
    (A) बारां— आम
    (B) अजमेर — गुलाब
    (C) चूरू — मूंगफली उत्पाद
    (D) सीकर — प्याज

    सही उत्तर : बारां— आम
  1. अंग्रेजो से संधि करने वाला राजपुताना का अंतिम शासक था —
    (A) उदयसिंह
    (B) मानसिंह
    (C) सिरोही
    (D) जैसलमेर

    सही उत्तर : सिरोही
  1. जोहड़, खड़ीन और झालरा विधियाँ हैं —
    (A) जल संरक्षण की
    (B) मृदा संरक्षण की
    (C) वन्यजीव संरक्षण की
    (D) बीज संरक्षण की

    सही उत्तर : जल संरक्षण की
  1. जयसिंह सूरी निम्न में से किस पुस्तक के लेखक हैं?
    (A) राज प्रशस्ति
    (B) हम्मीर मद मर्दन
    (C) कीर्तिस्तंभ प्रशस्ति
    (D) ज्ञान मंजरी

    सही उत्तर : हम्मीर मद मर्दन
  1. गीदड़’ नृत्य के संबंध में निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए —
    (I) यह शेखावाटी क्षेत्र का प्रसिद्ध लोक नृत्य है।
    (II) इसे केवल पुरुषों द्वारा किया जाता है।

(A) केवल (I) सही है
(B) केवल (II) सही है
(C) (I) व (II) दोनों सही हैं
(D) न तो (I) न ही (II) सही है

सही उत्तर : (I) व (II) दोनों सही हैं

  1. होली (धुलंडी) के दूसरे दिन ‘बादशाह की सवारी’ की शोभायात्रा कहाँ निकाली जाती है?
    (A) चुरू
    (B) भीलवाड़ा
    (C) भीनमाल
    (D) ब्यावर

    सही उत्तर : ब्यावर
  1. नागौर के राजपूत योद्धा अमर सिंह राठौड़ को निम्नांकित में से किस बादशाह ने ‘राव’ की पदवी प्रदान की थी?
    (A) अकबर
    (B) जहाँगीर
    (C) शाहजहाँ
    (D) औरंगजेब

    सही उत्तर : शाहजहाँ
  1. राजस्थान की मीठे पानी की झीलों के सही समूह को पहचानिए —
    (A) पिछोला, फतेह सागर, पचपदरा
    (B) जयसमंद, डीडवाना, नककी
    (C) जयसमंद, सिलिसेढ़, कोलायत
    (D) सांभर, लूणकरणसर, आना सागर

    सही उत्तर : जयसमंद, सिलिसेढ़, कोलायत
  1. वर्तमान समय के कौनसे जिले महाजनपद काल के ‘जांगलदेश’ के अंतर्गत आते थे?
    (A) बीकानेर — नागौर
    (B) उदयपुर — जोधपुर
    (C) अलवर — जयपुर
    (D) अलवर — भरतपुर

    सही उत्तर : बीकानेर — नागौर
  2. राजस्थान में 2024-25 के दौरान किस सेक्टर ने प्रचलित मूल्यों पर ‘सकल राज्य मूल्य वर्धन’ में सर्वाधिक योगदान दिया है?
    (A) कृषि
    (B) उद्योग
    (C) अवसरंचना
    (D) सेवा

    सही उत्तर : सेवा
     
  3. 26 जनवरी, 1950 को प्रारम्भ हुए सविधान की प्रथम अनुसूची में अजमेर को किस रूप में श्रेणीकृत किया गया था?
    (A) पार्ट-A राज्य 
    (B) पार्ट-B राज्य
    (C) पार्ट-C राज्य
    (D) संघ शासित क्षेत्र

    सही उत्तर : पार्ट-A राज्य 
  4. वर्ष 2022-23 के आंकड़ों के अनुसार सोयाबीन उत्पादन में राजस्थान कौनसा स्थान है?
    (A) प्रथम
    (B) द्वितीय
    (C) तृतीय
    (D) चतुर्थ

    सही उत्तर : तृतीय
  5. 1990 के दशक  (1990 के 1999) के दौरान निम्नलिखित में से किसने राजस्थान के मुख्यमंत्री का पद धारण नहीं किया?
    (A) हरिदेव जोशी
    (B) शिव चरण माथुर
    (C) भैरों सिंह शेखावत
    (D) अशोक गहलोत

    सही उत्तर : शिव चरण माथुर
  6. निम्न में कौन ‘एकी आन्दोलन से संबंधित है?
    (A) मोतीलाल तेजावत
    (B) माणिक्य लाल वर्मा
    (C) न्यून राम शर्मा
    (D) कुंज बिहारी लाल मोदी

    सही उत्तर : मोतीलाल तेजावत
  7. राजस्थान की जनगणना 2011 के आँकड़ों सम्बन्धी निम्न कथनों में कौन सही नहीं है?
    (I) राजस्थान की कुल जनसंख्या में से 24.9% लोग नगरीय क्षेत्र में रहते हैं।
    (II) राजस्थान में महिला साक्षरता दर 60.41% थी।
    (A) केवल (I) सही है
    (B) केवल (II) सही है
    (C) (I) तथा (II) दोनों सही हैं
    (D) न तो (I) न ही (II) सही है

    सही उत्तर : केवल (I) सही है
  8. राजस्थान के निम्नलिखित मंदिरों में से कौनसा एक मंदिर- स्थापत्य की ‘भूमिज शैली’ से सबंधित नहीं है?
    (A) महानालेश्वर, मैनाल
    (B) समाधिश्वर मंदिर चितौडगढ़
    (C) भंड देवरा, बांरा
    (D) सूर्य मंदिर रणकपुर

    सही उत्तर : सूर्य मंदिर रणकपुर
  9. निम्नलिखित में से कौनसा एक दुर्ग करौली जिलें में स्थित नहीं है?
    (A) तिमनगढ़
    (B) शेरगढ़
    (C) देवगिरी
    (D) उंटगिरी

    सही उत्तर : शेरगढ़
  10. राजस्थानी काव्य- संग्रह ‘गाँव अर अम्मा’ जिसे वर्ष 2024 का साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला, के लेखक कौन है ?
    (A) अंबिका दत्त
    (B) मुकुट  मणिराज
    (C) भंवर सिंह सामोर
    (D) मीठेश निर्मोही

    सही उत्तर : मुकुट  मणिराज
  11. निम्नलिखित में से जयपुर के किस दरबारी संगीतज्ञ ने स्वर-सागर’ नामक ग्रंथ लिखा था?
    (A) भट्ट द्वारकानाथ
    (B)  देवर्षि भट्ट
    (C) अली भगवान
    (D) चाँद खां

    सही उत्तर : चाँद खां
  12. निम्नलिखित में से राजस्थान के किस खिलाडी को 2025 में अर्जुन पुरस्कार प्राप्त हुआ?
    (A) साक्षी कुमारी
    (B) मोना अग्रवाल
    (C) ओम प्रकाश मिठरवाल
    (D) सुन्दर सिंह गुर्जर

    सही उत्तर : मोना अग्रवाल
  13. ‘विकसित राजस्थान @ 2047” में, वर्ष 2029 तक राज्य का लक्ष्य कितने मूल्य की अर्थव्यवस्था अर्जित करना है?
    (A) $275 बिलियन
    (B) $325 बिलियन
    (C) $350 बिलियन
    (D) $450 बिलियन

    सही उत्तर : $350 बिलियन

  14. राजस्थान के महान चित्रकार मोरध्वज निहालचंद चित्रकला की किस शैली से सबंधित थे?
    (A) बीकानेर शैली
    (B) जोधपुर शैली
    (C) बूंदी शैली
    (D) किशनगढ़ शैली

    सही उत्तर : किशनगढ़ शैली

  15. सुकडी नदी के किनारे, सोनगिरी की पहाड़ियों पर कौनसा किला बना हुआ है?
    (A) गागरोन किला
    (B) भैंसरोडगढ़ किला
    (C) जालौर किला
    (D) सिवाना किला

    सही उत्तर : जालौर किला
  16. निम्नलिखित में से किसने ‘वीर भारत समाज’ की स्थापना की थी?
    (A) जमनालाल बजाज
    (B) मोतीलाल तेजावत
    (C) माणिक्य लाल वर्मा
    (D) विजयसिंह पथिक

    सही उत्तर : विजयसिंह पथिक
  17. मोरिया, लूर, कूद मांदल नृत्य हैं —
    (A) गारासियों के
    (B) भीलों के
    (C) गुर्जर के
    (D) कालबेलियों के

    सही उत्तर : गारासियों के
  18. राजस्थान के राज्यपाल को पहचानिए, जिनकी पदावधि के दौरान अनुच्छेद 356 के अधीन राष्ट्रपति शासन केवल उद्घोषित किया गया, वापस नहीं लिया गया
    (A) रघुकुल तिलक
    (B) हुकुम सिंह
    (C) एम. चेन्ना रेड्डी
    (D) बलिराम भगत
     
    सही उत्तर : एम. चेन्ना रेड्डी
  19. बाड़मेर की गिरल खदान और नागौर की मातासुख और कसनाऊ खदानों से कौनसा खनिज निकला जाता है?
    (A) बेंटोनाइट
    (B) जिप्सम
    (C) लिग्नाइट
    (D) चूना पत्थर
     
    सही उत्तर : लिग्नाइट
  20. निम्न में से कौन कभी भी राजस्थान विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष नहीं रहे?
    (A) भैरों सिंह शेखावत
    (B) हरिदेव जोशी
    (C) वसुन्धरा राजे
    (D) अशोक गहलोत
     
    सही उत्तर : अशोक गहलोत
  21. राजस्थान के स्थानों के सही समूह को पहचानिए, जिन पर सुल्तान अलाउदीन खिलजी ने आक्रमण किया था —
    (A) चित्तौड़, जोधपुर, सिरोही
    (B) रणथंभौर, चित्तौड़, जालौर
    (C) जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर
    (D) सिरोही, रायपुर, जोधपुर
     
    सही उत्तर : रणथंभौर, चित्तौड़, जालौर

  22. इनमें से किस महिला स्वतंत्रता सेनानी को उनके राजनीतिक और सामाजिक सुधार कार्यों के कारण बूंदी से निकाला दिया गया था?
    (A) नगेन्द्र बाला
    (B) जानकी देवी बजाज
    (C) प्रीता देवी
    (D) अंजना देवी चौधरी
     
    सही उत्तर : अंजना देवी चौधरी
  23. पंडित विश्व मोहन भट्ट को उनके एल्बम “ए मीटिंग बाय द रिवर’ के लिए 1994 में कौनसा पुरस्कार दिया गया था?
    (A) संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार
    (B) पद्म श्री
    (C) ग्रैमी पुरस्कार
    (D) कालिदास सम्मान
     
    सही उत्तर : ग्रैमी पुरस्कार
  24. ‘इन्या पर्वत‘ किससे संबंधित हैं?
    (A) भील
    (B) गरासिया
    (C) मीणा
    (D) गुर्जर
     
    सही उत्तर : भील
  25. बांध और जिस नदी पर निर्मित किया गया है, के त्रुटिपूर्ण युग्म को पहचानिए-
    (A) मेजा बांध — कोठारी नदी
    (B) मातृकुंडिया  बांध — बनास नदी
    (C) नाहर सागर बांध — नगदी  नदी
    (D) फतेह सागर बांध — बेड़च नदी
     
    सही उत्तर : नाहर सागर बांध — नगदी  नदी
  26. राजस्थान के लोक-रंगकर्म की किस विधा से ‘तुर्रा कलंगी’ सबंधित है?
    (A) ख्याल
    (B) तमाशा
    (C) रम्मत
    (D) स्वांग
     
    सही उत्तर : ख्याल
  27. पुष्कर मेला किस माह में आयोजित होता है?
    (A) श्रावण
    (B) पौष
    (C) कार्तिक
    (D) भाद्रपद
     
    सही उत्तर : कार्तिक
  28. शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘पहेली’ इनमे से किस राजस्थानी लेखक की कहानी पर आधारित थी?
    (A) विजयदान देथा की ‘दुविधा’
    (B) नाथमल जोशी की ‘एक बींदणी दो बिंद’
    (C) लक्ष्मी कुमारी चूड़ावत की ‘मांझल रात’
    (D) यादवेन्द्र शर्मा चंद्र की ‘जोग-संजोग’

    सही उत्तर : विजयदान देथा की ‘दुविधा’
  29. ‘सांझी कला’ में किस देवी की पूजा की जाती है?
    (A) पार्वती
    (B) लक्ष्मी
    (C) सरस्वती
    (D) सीता
     
    सही उत्तर : पार्वती
  30. निम्नलिखित में से कौनसी चंबल नदी की सहायक नदी नहीं है?
    (A) काली सिंध
    (B) बाणगंगा
    (C) बनास
    (D) पार्वती
     
    सही उत्तर : बाणगंगा
  31. ‘बीजक की पहाडी’ में की गयी खुदाई में किस साम्राज्य के अवशेष मिले हैं?
    (A) मौर्य साम्राज्य
    (B) गुप्त साम्राज्य
    (C) चोल  साम्राज्य
    (D) पाण्ड्य  साम्राज्य

    सही उत्तर : मौर्य साम्राज्य
  32. निम्न व्यक्तियों में से कौन राजस्थान विधान सभा के पूर्णकालिक अध्यक्ष नहीं रहे हैं?
    (A)नरोत्तम लाल जोशी
    (B) रामकिशोर व्यास
    (C) निरंजन नाथ आचार्य
    (D) गुलाब चंद कटारिया
     
    सही उत्तर : गुलाब चंद कटारिया
  33. उन तीन स्थलों को पहचानिए, जहाँ 1787 से 1800 के दौरान चौथ वसूली के मुद्दे पर मराठो और राजपूत राज्यों के बिच युद्ध हुए —
    (A) हुरडा,राजमहल ,तुंगा
    (B) बूंदी, मालपुरा, अजमेर
    (C) तुंगा, पाटन, मालपुरा
    (D) बगरू, पाटन, जयपुर
     
    सही उत्तर : तुंगा, पाटन, मालपुरा
  34. निम्न में से कौन स्वतंत्रता सेनानी, 1954 से 1960 तक राज्य सभा के सदस्य रहे?
    (A) बलवंत सिंह मेहता
    (B) माटर आदित्येन्द्र
    (C) जयनारायण व्यास
    (D) माणिक्य लाल वर्मा
     
    सही उत्तर : जयनारायण व्यास
  35. राजस्थान के पुरातात्विक स्थल और समीपस्थ नदी के त्रुटिपूर्ण युग्म की पहचानिए —
    (A) बागोर — कोठारी
    (B) सुनारी — कांटली
    (C) नगरी — बेड़च
    (D) नोह — बाणगंगा

    सही उत्तर : नोह — बाणगंगा
  36. लोक-देवताओं के सही समूह को पहचानिए, जिनकी पाँच पीरों के रूप में राजस्थान में पूजा की जाती है —
    (A) पाबूजी, तेजाजी, रामदेवजी, गोगाजी, वीरनारायणजी
    (B) वीरनारायणजी, रामदेवजी, हड़बूजी, मल्लीनाथजी, कल्लाजी
    (C) गोगाजी, पाबूजी, रामदेवजी, मेहाजी, हड़बूजी
    (D) पाबूजी, मल्लीनाथजी, मेहाजी, गोगाजी, तेजाजी
     
    सही उत्तर : गोगाजी, पाबूजी, रामदेवजी, मेहाजी, हड़बूजी
  37. 73वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1992 के तहत पंचायतों की वित्तीय स्थिति की समीक्षा करने एवं राज्यपाल को सिफारिश करने के लिए कौनसी संवैधानिक संस्था बनायी गयी है?
    (A) राजस्थान राज्य आयोजना बोर्ड
    (B) राज्य वित्त आयोग
    (C) पंचायत समिति
    (D) जिला परिषद
     
    सही उत्तर : राज्य वित्त आयोग
  38. हमसीडो क्या है?
    (A) भीलों द्वारा गाया जाने वाला गीत
    (B) मीणा द्वारा गाया जाने वाला गीत
    (C) मांगणियार द्वारा गाया जाने वाला गीत
    (D) लंगा द्वारा गाया जाने वाला गीत
     
    सही उत्तर : भीलों द्वारा गाया जाने वाला गीत
  39. राजस्थान की निम्न वस्तुओं में से किसे जी.आई. (भौगोलिक संकेत) टैग नहीं मिला है?
    (A) बीकानेरी भुजिया
    (B) कोटा डोरिया
    (C) जयपुर की ब्लू पॉटरी
    (D) राजस्थान रावण हत्था
     
    सही उत्तर : राजस्थान रावण हत्था
  40. राजस्थान में अरावली पर्वत श्रेणी की दूसरी सर्वोच्च चोटी है —
    (A) अचलगढ़
    (B) सज्जनगढ़
    (C) जरगा
    (D) सेर
     
    सही उत्तर : सेर
  41. दो बावड़ियों से मिलकर बना ‘नगर सागर कुंड’ स्थित है —
    (A) दौसा में
    (B) बूंदी में
    (C) कोटा में
    (D) चित्तौड़गढ़ मे

    सही उत्तर : बूंदी मे

BSTC Official Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले official website predeledraj2026.com पर जाएं।
  • Homepage पर Question Paper Booklet & Answer Key या Answer Key link पर क्लिक करें।
  • अब अपनी shift / set के अनुसार PDF खोलें। Question Paper और Answer Key PDF डाउनलोड करें।
  • अपने उत्तर मिलाकर संभावित अंक निकालें।
  • किसी उत्तर पर आपत्ति हो तो official objection link से objection दर्ज करें।

BSTC Answer Key 2026 Objection कैसे लगाएं?

VMOU द्वारा जारी provisional answer key में यदि किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर अभ्यर्थी को आपत्ति है, तो वह official portal के माध्यम से objection दर्ज कर सकता है। Objection दर्ज करते समय अभ्यर्थी को सही प्रमाण / supporting document upload करना पड़ सकता है। सभी objections की समीक्षा के बाद final answer key और result जारी किया जाएगा।

Exam Analysis

इस बार BSTC 2026 का पेपर कुल मिलाकर आसान से मध्यम (Easy to Moderate) स्तर का रहा। कई अभ्यर्थियों के अनुसार पेपर balanced था और अधिकांश प्रश्न सिलेबस आधारित पूछे गए थे।

Part A: Mental Ability / Reasoning

Reasoning सेक्शन का स्तर आसान से औसत (Easy to Average) रहा। इसमें Series, Analogy, Coding-Decoding, Direction और Logical Questions पूछे गए। नियमित तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह भाग काफी स्कोरिंग रहा।

Part B: Rajasthan General Knowledge

राजस्थान GK का स्तर आसान से औसत रहा। इसमें राजस्थान का इतिहास, कला-संस्कृति, मेले, लोक देवता और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे गए। कई प्रश्न पिछले वर्षों के पैटर्न पर आधारित थे।

Part C: Teaching Aptitude

Teaching Aptitude सेक्शन सबसे आसान माना गया। इसमें Teaching Methods, Classroom Behaviour और Child Development से जुड़े सीधे एवं समझ आधारित प्रश्न पूछे गए। अधिकांश अभ्यर्थियों ने इस भाग को काफी आसान बताया।

Part D: Language Section

  • English: English सेक्शन का स्तर औसत से थोड़ा कठिन (Average to Tough) रहा। Grammar, Vocabulary और Comprehension आधारित प्रश्न पूछे गए।
  • Hindi: Hindi सेक्शन का स्तर Moderate रहा। इसमें व्याकरण, पर्यायवाची, विलोम और भाषा ज्ञान से संबंधित प्रश्न शामिल थे।

Overall Difficulty Level

कुल मिलाकर BSTC 2026 का पेपर Easy to Moderate रहा। अच्छे तैयारी वाले अभ्यर्थियों के लिए 405+ अंक का स्कोर सुरक्षित माना जा सकता है।

BSTC Expected Cut Off 2026

BSTC 2026 का पेपर आसान से मध्यम स्तर का रहा, जिसके कारण इस बार BSTC कट ऑफ बढ़ने की संभावना है। General Category की संभावित कट ऑफ लगभग 405 अंक तक जा सकती है, जबकि अन्य वर्गों की कट ऑफ इससे कुछ कम रहने का अनुमान है। नीचे संभावित श्रेणीवार कट ऑफ दी गई है।

CategoryExpected Cut Off Marks
General (UR)405 – 425 Marks
OBC395 – 415 Marks
EWS390 – 410 Marks
SC360 – 380 Marks
ST340 – 360 Marks
MBC385 – 405 Marks
PwD320 – 340 Marks

Important Links